अखिलेश यादव के जुबानी हमले के बीच जयंत चौधरी की PM मोदी से मुलाकात, बताया क्या हुई बात?

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। दोनों नेताओं के बीच 26 अगस्त, बुधवार को हुई। प्रधानमंत्री और केंद्रीय राज्य मंत्री के बीच यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उन पर जुबानी हमलावर हैं। मुलाकात के संदर्भ में सोशल मीडिया साइट एक्स पर जानकारी देते हुए चौधरी ने लिखा कि आज हमारे प्रधानमंत्री से मुलाकात हुई। इस दौरान उनसे विभिन्न विषयों जैसे कृषि, स्किल कंपटीशन्स पर मार्गदर्शन मिला। चौधरी ने बताया कि पीएम ने नीतियों से जुड़े मामलों पर क्रिएटिव थिंकिंग और गुड गवर्नेंस के लिए जन भागीदारी के असर पर जोर दिया।

अखिलेश और जयंत के बीच क्या चल रहा है?

बता दें बीते करीब 2 हफ्तों से सपा चीफ और चौधरी के बीच सियासी तकरार जारी है। अखिलेश यादव ने एक फेसबुक पोस्ट में बताया था कि भारतीय जनता पार्टी अपने सहयोगियों को कितनी सीटें दे। इसमें उन्होंने रालोद के लिए 73 सीट मिलने की बात कही थी।

अखिलेश और केंद्रीय मंत्री के बीच चवन्नी पर भी जुबानी हमले जारी हैं। अखिलेश यादव की ‘चवन्नी’ वाली टिप्पणी पर चौधरी ने कहा था, सियासत की लड़ाई में कुछ सस्ते शब्द बोलने ही थे तो मेरा नाम लेकर बोल देते, कोई बात नहीं थी। जाट समाज को टारगेट करना और कहना एबीसीडी हमने सिखाई? मैं इस अहंकार को देख चुका हूं करीब से और मानता हूं ऐसा आचरण सिर्फ पतन लाता है।

रालोद नेता ने कहा था कि राष्ट्रीय लोकदल की सीटों की फिक्र है, अपनी नहीं. गुलाब जामुन, रसगुल्ले के कीमत की चिंता है, गन्ना किसानों की नहीं. गाड़ी के माइलेज पर दुखी हैं, भारत की ऊर्जा स्वाधीनता की परवाह नहीं।

गौरतलब है कि साल 2022 में सपा के साथ विधानसभा चुनाव लड़ने वाली रालोद ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी नीत एनडीए का दामन थाम लिया था। एनडीए में जाने के कुछ महीने पहले जब जयंत के अखिलेश का साथ छोड़ने के दावे किए थे तब रालोद चीफ ने कहा था कि चवन्नी नहीं हूं जो पलट जाऊं। इसके बाद जब चौधरी, एनडीए के साथ गए तब से सपा उनके इस बयान को लेकर तंज कसती रही है।

  • Related Posts

    सर्वे: यूपी में किस गठबंधन की होगी जीत? कांटे की टक्कर में योगी को पछाड़ रहे अखिलेश
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले राज्य…

    Continue reading
    नेपाल में बाढ़ से तबाही के बीच यूपी के इन जिलों में अलर्ट! CM योगी ने दिए निर्देश
    • TN15TN15
    • August 26, 2026

    नेपाल की भयानक बाढ़ के को लेकर उत्तर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सर्वे: यूपी में किस गठबंधन की होगी जीत? कांटे की टक्कर में योगी को पछाड़ रहे अखिलेश

    • By TN15
    • August 27, 2026
    सर्वे: यूपी में किस गठबंधन की होगी जीत? कांटे की टक्कर में योगी को पछाड़ रहे अखिलेश

    रक्षाबंधन से पहले 2 बहनों की हत्या से सनसनी, भाई ने ही उतारा मौत के घाट

    • By TN15
    • August 27, 2026
    रक्षाबंधन से पहले 2 बहनों की हत्या से सनसनी, भाई ने ही उतारा मौत के घाट

    अखिलेश यादव के जुबानी हमले के बीच जयंत चौधरी की PM मोदी से मुलाकात, बताया क्या हुई बात?

    • By TN15
    • August 27, 2026
    अखिलेश यादव के जुबानी हमले के बीच जयंत चौधरी की PM मोदी से मुलाकात, बताया क्या हुई बात?

    नवी मुंबई में ठेकेदार ने की आत्महत्या, अटका था 3 करोड़ का बिल

    • By TN15
    • August 27, 2026
    नवी मुंबई में ठेकेदार ने की आत्महत्या, अटका था 3 करोड़ का बिल

    भूकंप नहीं, ग्लेशियर का टुकड़ा 1200 मीटर नीचे गिरा और…नेपाल बाढ़ की कहानी

    • By TN15
    • August 27, 2026
    भूकंप नहीं, ग्लेशियर का टुकड़ा 1200 मीटर नीचे गिरा और…नेपाल बाढ़ की कहानी

    सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज 6.5 करोड़ रुपये में रफा-दफा, बैंक झेलेंगे 99.9% नुकसान!

    • By TN15
    • August 27, 2026
    सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज 6.5 करोड़ रुपये में रफा-दफा, बैंक झेलेंगे 99.9% नुकसान!