वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- ‘फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं…’

वंदे मातरम का पूरे छंद गाए जाने को लेकर जारी सियासी हंगामे की बीच कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष बीके हरिप्रसाद ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मैं यह कहना चाहता हूं कि मुझे फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो मैं वंदे मातरम का दो ही छंद गाऊंगा। कर्नाटक में दो ही छंद गया जाता है। वंदे मातरम पूरा नहीं गाए जाने को लेकर बीजेपी आक्रामक है और कांग्रेस को दो अलग-अलग इवेंट्स को लेकर घेर रही है। पहला- बीजेपी का दावा है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने वंदे मातरम पूरा गाए जाने का विरोध किया। हालांकि कांग्रेस ने इन दावों को खारिज कर दिया। इसके बाद सोनिया गांधी के खिलाफ कई जगहों पर शिकायत दर्ज की गई है।

दूसरा- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की गोवा में हुई बैठक को लेकर भी विवाद सामने आया है. दावा है कि कांग्रेस की बैठक में पूरा वंदे मातरम नहीं गाया गया। इस मौके पर खरगे भी मौजूद थे। अब बीके हरिप्रसाद के बयान पर विवाद हो रहा है।

मल्लिकार्जुन खरगे का बीजेपी पर निशाना

इस घटनाक्रम के बाद मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि जो महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, अटल बिहारी वाजपेयी और जो यह लोग 12 सालों से वंदे मातरम गा रहे हैं वही गीत मैंने गाया है। केस करना है तो महात्मा गांधी पर करो. अटल बिहारी वाजपेयी पर करो. अगर हम गुनहगार तो महात्मा गांधी भी गुनहगार हैं. अगर यही गुनाह है तो बल्लभ भाई पटेल पर केस डालो।

खरगे ने कहा, ”उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि उनके जन्म से पहले ही कांग्रेस ने देश के लिए कौन से राष्ट्रीय गीत अपनाए जाएं, इस पर एक प्रस्ताव पास कर दिया था. ऐसा नहीं है कि आप जो कहेंगे वही राष्ट्रीय मानक बन जाएगा। कल कोई दूसरी सरकार सत्ता में आ सकती है; अगर वे कुछ कहते हैं, तो क्या वही नियम बन जाएगा? हमने बस उस परंपरा को जारी रखा है जो 90 सालों से चली आ रही है।

लालकिले से इस बार पहली बार 15 अगस्त के मौके पर पूरा वंदे मातरम गाया गया। बता दें कि मोदी सरकार ने वंदे मातरम को लेकर हाल ही में कानून लाया है। इसके मुताबिक कोई व्यक्ति जानबूझकर वंदे मातरम का अपमान करता है या राष्ट्रीय गीत के गायन में बाधा डालता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

  • Related Posts

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी…

    Continue reading
    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    महाराष्ट्र में कम बारिश के कारण उत्पन्न सूखे…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए