हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, ‘अपमान हुआ’, जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे

उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद हुए कथित ‘शुद्धिकरण यज्ञ’ का मामला अब संसद तक पहुंच गया है। बुधवार को राज्यसभा में खरगे ने इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि उन्होंने रैली में किसी धर्म या समाज का नाम नहीं लिया था, इसके बावजूद उनके भाषण के बाद बीजेपी से जुड़े लोगों ने हवन कर मंच का शुद्धिकरण किया। इस पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि बीजेपी ऐसे मामलों का समर्थन नहीं करती और इसकी जांच कराई जाएगी।

 

 

हल्द्वानी के रामलीला मैदान में शुद्धिकरण को लेकर खरगे ने उठाया सवाल

 

राज्यसभा में खरगे ने कहा कि वह हल्द्वानी के रामलीला मैदान में सार्वजनिक सभा को संबोधित करने गए थे। वहां लाखों लोग मौजूद थे। उन्होंने कहा कि अपने भाषण के दौरान उन्होंने किसी समाज या धर्म का नाम नहीं लिया, बल्कि सरकार से जुड़े मुद्दों को उठाया था. खरगे के मुताबिक, उनके भाषण के बाद बीजेपी से जुड़े लोगों ने उसी मंच पर हवन कर उसका ‘शुद्धिकरण’ किया। खरगे ने सवाल उठाया कि क्या लोकतंत्र में इस तरह की कार्रवाई उचित है और क्या इसी तरह संविधान की रक्षा की जाएगी. उन्होंने कहा कि वह राज्यसभा में विपक्ष के नेता हैं और इस तरह की घटना उनके लिए गंभीर विषय है।

 

नड्डा बोले- बीजेपी ऐसे मामलों का समर्थन नहीं करती

 

खरगे के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि यह सभी के लिए दुखद और खेद का विषय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बीजेपी इस तरह के मामलों का समर्थन नहीं करती है। नड्डा ने कहा कि खरगे ने मामले की जांच कराने की बात कही है और पार्टी इसकी तहकीकात करेगी. नड्डा ने यह भी कहा कि जांच के बाद खरगे की ओर से बीजेपी पर सीधे आरोप लगाना उचित नहीं होगा. इस दौरान राज्यसभा में हंगामा भी जारी रहा।

 

 

खरगे बोले- मैं इसे राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाना चाहता

 

खरगे ने जवाब देते हुए कहा कि वह इस मामले को राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाना चाहते। उन्होंने कहा, “मैं एक दलित हूं, लेकिन किसी के सामने गिड़गिड़ाया नहीं. लड़ता हूं.” खरगे ने आरोप लगाया कि शुद्धिकरण कर उनका अपमान किया गया है. उन्होंने कहा कि वह संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए अपनी आवाज उठाते रहेंगे।

 

 

8 अगस्त की रैली के बाद हुआ था शुद्धिकरण यज्ञ

 

दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 8 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में ‘विजय शंखनाद रैली’ को संबोधित किया था। रैली खत्म होने के बाद श्री राम सेना धर्मार्थ सेवा न्यास की ओर से रामलीला मैदान में शुद्धिकरण यज्ञ कराया गया. संगठन के सदस्यों ने खरगे को सनातन और हिंदू संगठनों का विरोधी बताते हुए कहा कि जिस मैदान में रामलीला का मंचन होता है, वहां उनके आने के बाद शुद्धिकरण जरूरी था। संगठन की ओर से खरगे के पूर्व के कथित सनातन विरोधी बयानों को भी इसका आधार बताया गया।

  • Related Posts

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को…

    Continue reading
    SIR विवाद: जस्टिस भुइयां की टिप्पणी पर पवार गुट ने कहा, ‘हमारे संविधान…’

    शरद पवार के नेतृत्व वाली NCP(SP) ने सोमवार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए