सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद…

भारतीय बल्लेबाज सरफराज खान की टीम इंडिया में वापसी हो गई है। श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए उन्हें चोटिल साई सुदर्शन की जगह टीम में शामिल किया गया है। सरफराज के टीम में लौटने की खबर सुनकर उनके परिवार में खुशी का माहौल है. उनके पिता और मेंटॉर नौशाद खान ने बेटे के लंबे संघर्ष को याद करते हुए भावुक संदेश दिया।

 

बेटे की वापसी पर पिता ने कही दिल की बात

 

सरफराज को भारतीय टीम में जगह मिलने के बाद नौशाद खान ने अपने बेटे और छोटे बेटे मुशीर खान के लिए खास संदेश साझा किया। उन्होंने कहा, “भले निकला है कई रातों के बाद सूरज, भले निकला है कई रातों के बाद, लेकिन मेहनत को मिलता है हमेशा किस्मत का साथ।

नौशाद का यह संदेश बताता है कि सरफराज की टीम में वापसी उनके परिवार के लिए कितनी खास है। भारतीय टीम तक पहुंचने के लिए सरफराज ने घरेलू क्रिकेट में लंबे समय तक लगातार रन बनाए हैं. टीम से बाहर रहने के दौरान भी उन्होंने अपनी बल्लेबाजी पर मेहनत जारी रखी।

 

 

2024 में किया था टेस्ट डेब्यू

 

 

सरफराज ने 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में कदम रखा था. अपने डेब्यू टेस्ट में ही उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दो अर्धशतक लगाए थे. इसके बाद वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई भारतीय टीम में भी शामिल रहे, लेकिन वहां उन्हें प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिला।
उन्होंने भारत के लिए आखिरी टेस्ट नवंबर 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. अब तक सरफराज ने 6 टेस्ट मैचों की 11 पारियों में 371 रन बनाए हैं. उनका औसत 37.10 का है. उनके नाम एक शतक और तीन अर्धशतक हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनका सबसे बड़ा स्कोर 150 रन है।

 

 

घरेलू क्रिकेट में भी दिखाया दम

 

भारतीय टीम से बाहर रहने के दौरान सरफराज ने घरेलू क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया। रेड-बॉल क्रिकेट के अलावा उन्होंने टी20 क्रिकेट में भी अच्छी पारियां खेलीं. इसी प्रदर्शन के दम पर उन्हें आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने साथ जोड़ा. वहीं मुंबई टी20 लीग में भी सरफराज ने आक्रामक बल्लेबाजी की और तेजी से रन बनाए।
 

श्रीलंका सीरीज में मिल सकता है मौका

 

 

साई सुदर्शन के चोटिल होने के बाद सरफराज को एक बार फिर भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली है। अब उनकी नजर प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने पर होगी। अगर उन्हें गॉल टेस्ट में मौका मिलता है, तो वह इस मौके को बड़ी पारी में बदलना चाहेंगे। सरफराज के लिए यह वापसी सिर्फ टीम में लौटने का मौका नहीं है। यह खुद को फिर साबित करने का भी बड़ा अवसर है। लंबे इंतजार के बाद मिले इस मौके पर उनकी नजरें शानदार प्रदर्शन करके टीम में अपनी जगह पक्की करने पर होंगी।

  • Related Posts

    श्रीलंका रवाना हुई टीम इंडिया, एक खिलाड़ी रह गया भारत में ?
    • TN15TN15
    • August 4, 2026

    भारत और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली…

    Continue reading
    CWG में भारत को छठा गोल्ड, प्रीति पवार ने बॉक्सिंग में किया कमाल
    • TN15TN15
    • August 1, 2026

    प्रीति पवार ने कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘दावत में ज्यादा दे दिया…’, रवि किशन पर CM योगी ने फिर ली चुटकी

    • By TN15
    • August 11, 2026
    ‘दावत में ज्यादा दे दिया…’, रवि किशन पर CM योगी ने फिर ली चुटकी

    पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- ‘किसके आदेश पर…’

    • By TN15
    • August 11, 2026
    पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- ‘किसके आदेश पर…’

    झारखंड की नौकरियों में भ्रष्टाचार का यूपी कनेक्शन? विधानसभा में सीएम सोरेन का बड़ा दावा

    • By TN15
    • August 11, 2026
    झारखंड की नौकरियों में भ्रष्टाचार का यूपी कनेक्शन? विधानसभा में सीएम सोरेन का बड़ा दावा

    दमिश्क क्रिमिनल कोर्ट का फैसला, सत्ता से हटाए राष्ट्रपति बशर अल असद को सजा ए मौत

    • By TN15
    • August 11, 2026
    दमिश्क क्रिमिनल कोर्ट का फैसला, सत्ता से हटाए राष्ट्रपति बशर अल असद को सजा ए मौत

    सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद…

    • By TN15
    • August 11, 2026
    सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद…

    कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार? जिनके गोविंदा संग अफेयर के फैले हैं रूमर्स!

    • By TN15
    • August 11, 2026
    कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार? जिनके गोविंदा संग अफेयर के फैले हैं रूमर्स!