श्रीलंका रवाना हुई टीम इंडिया, एक खिलाड़ी रह गया भारत में ?

भारत और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से होगी. इससे पहले टीम इंडिया 07 अगस्त से श्रीलंका XI के खिलाफ एक वॉर्मअप मैच खेलेगी. सीरीज के लिए भारतीय टीम मंगलवार (04 अगस्त) को मुंबई से श्रीलंका के लिए रवाना हो गई. लेकिन गौर करने वाली बात यह रही कि 15 में 14 भारतीय खिलाड़ी ही श्रीलंका के लिए निकले. एक खिलाड़ी भारत में ही रह गया.

यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन हैं. वह टीम के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट नहीं हुए. अब सवाल यह उठ रहा है कि सुदर्शन भारतीय टीम के साथ क्यों नहीं गए? तो आपको बता दें कि स्क्वॉड का एलान करते वक्त बीसीसीआई ने बताया था कि सीरीज में सुदर्शन और जसप्रीत बुमराह का खेलना फिटनेस पर निर्भर करेगा. बुमराह फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर सके और भारतीय बोर्ड ने आकिब नबी को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर स्क्वॉड में शामिल कर दिया, लेकिन सुदर्शन पर अब भी सवाल बरकरार है.

 

बुमराह के रिप्लेसमेंट का एलान करते वक्त भी बीसीसीआई की तरफ से यही कहा गया था कि सुदर्शन का खेलना अब भी फिटनेस पर निर्भर करेगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि सुदर्शन पर बीसीसीआई क्या फैसला लेता है.

वहीं नजर डालें सुदर्शन के टेस्ट करियर पर, तो अब तक उन्होंने 7 मुकाबले खेल लिए हैं. इन मैचों की 12 पारियों में बैटिंग करते हुए 31.91 की औसत से 383 रन बनाए, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल रहे. उनका हाई स्कोर 87 रनों का रहा.

श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन (खेलना फिटनेस पर निर्भर)*, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी.

भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज शेड्यूल
3 दिन का वॉर्मअप मैच 07 अगस्त से: भारत बनाम श्रीलंका XI

पहला टेस्ट: 15 से 19 अगस्त (2026), गाले इंटरनेशनल स्टेडियम, गाले

दूसरा टेस्ट: 23 से 27 अगस्त (2026) सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो

  • Related Posts

    IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    भारतीय क्रिकेट टीम ने जीत के साथ न्यूजीलैंड…

    Continue reading
    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने गोल्ड मेडल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

    • By TN15
    • November 19, 2026
    यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    • By TN15
    • November 17, 2026
    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    • By TN15
    • November 17, 2026
    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

    • By TN15
    • November 17, 2026
    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    • By TN15
    • November 17, 2026
    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

    • By TN15
    • November 17, 2026
    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें