उन्होंने कहा कि बीजेपी अगर कुंदरकी या बंगाल की तरह लड़ती तो हार नहीं होती। बीजेपी बिना बेईमानी किए यह देखना चाहती थी कि उसके कितना वोट मिलता है। बीजेपी यह देखना चाहती थी कि बिना ईवीएम हैक किए उसे जनता कितना वोट देगी।
अखिलेश ने यह भी कहा कि बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, यह पिछले 12 सालों में बीजेपी को जनता की तरफ से मिला रिटर्न गिफ्ट है।
कन्नौज सांसद ने कहा कि उन्होंने अपना तय किया है कि बिना बेईमानी के जनता कितना वोट देगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने बिल्कुल फेयर चुनाव कराया इस बार, पुलिस प्रशासन नहीं लगाया जिस तरह से उन्होंने कुंदरकी, मीरापुर, रामपुर के उपचुनाव में लगाया था. वह चेक कर रहे थे कि कितनी जनता में नाराजगी है।
सपा चीफ ने कहा कि आप बीजेपी से क्यों नहीं पूछते हो कि हनुमान जी कहां नाच रहे थे। दान पात्र में ताला तो ऊपर है लेकिन नीचे सुरंग है।







