राजनीति में क्या करना चाहते हैं अभिजीत दीपके? बता दिया प्लान!

दिल्ली में छात्र आंदोलन का नेतृत्व करने वाले अभिजीत दीपके अब अपने अगले कदम की तैयारी में जुटे हुए हैं। इस बीच उन्होंने साफ कर दिया है कि उनकी राजनीति में आने की कोई इच्छा नहीं है। हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि वह अपने गांव के लिए कुछ अच्छा करना चाहते हैं। उनका यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब कई बड़े नेता और मंत्री उनसे मिलने उनके घर पहुंच रहे हैं। अभिजीत दीपके ने अमेरिका में पढ़ाई के दौरान CJP यानी कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत की थी। उन्होंने एक निजी न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान अपने भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तार से बात की।

दीपके ने कहा कि उनकी कोई राजनीतिक इच्छा नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर उनका लक्ष्य राजनीति में आना होता तो वह अमेरिका पढ़ने नहीं जाते। उन्होंने बताया कि उनका सपना अपने गांव सांतुक पिंपरी का सरपंच बनने का है। यह गांव महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में स्थित है. उन्होंने कहा कि वह हमेशा अपने परिवार से कहते थे कि उन्हें गांव का सरपंच बनना है, क्योंकि गांव के विकास के लिए बहुत कुछ किया जाना बाकी है। उनका कहना है कि वह गांव के स्कूलों की स्थिति सुधारना चाहते हैं, सड़कों और नालों को बेहतर बनाना चाहते हैं और एक अस्पताल का निर्माण भी करवाना चाहते हैं।

 

गांव में कितने दिन बिताते है दीपके?

बातचीत के दौरान दीपके ने बताया कि वह हर साल गर्मियों में दो से तीन महीने अपने गांव में बिताते थे। उन्होंने कहा कि उन्हें अच्छी शिक्षा पाने का मौका मिला, लेकिन उनके रिश्तेदारों और गांव के अन्य बच्चों को टूटे हुए स्कूलों में पढ़ना पड़ता था और कई बच्चे टूटे हुए फर्श पर बैठकर पढ़ाई करते थे। यही बातें उन्हें गांव के लिए कुछ करने के लिए प्रेरित करती हैं. अभिजीत दीपके ने आगे की योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि उनके पास बड़ी संख्या में स्वयंसेवक हैं और वे सभी मिलकर अलग-अलग स्तर पर काम करेंगे।
उन्होंने बताया कि उनका संगठन एक राजनीतिक दबाव समूह यानी प्रेशर ग्रुप की तरह काम करेगा. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जितने ज्यादा प्रेशर ग्रुप होंगे, उतना ही अच्छा होगा, क्योंकि इससे जनता के मुद्दे मजबूती से उठाए जा सकेंगे। दीपके का मानना है कि आने वाले वर्षों में नए लोग और नए आंदोलन सामने आएंगे और समाज में बदलाव की प्रक्रिया लगातार चलती रहेगी।

 

5 अगस्त को CJP के प्रमुख सदस्य की बैठक

 

PTI भाषा की एक रिपोर्ट के अनुसार, CJP के प्रमुख सदस्य 5 अगस्त को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक महत्वपूर्ण बैठक करने जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक यह बैठक अभिजीत दीपके के आवास पर आयोजित होगी. बताया जा रहा है कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ एक महीने तक चले आंदोलन के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों को कुछ समय अपने परिवारों के साथ बिताने के लिए कहा गया था. साथ ही प्रमुख सदस्यों को निर्देश दिया गया था कि वे स्वयंसेवकों और छात्रों से बातचीत करें और उनके सुझावों को एकत्र करके बैठक में लेकर आएं। सूत्रों के अनुसार, 5 अगस्त की बैठक में संगठन की भविष्य की रणनीति, कार्ययोजना और आगे की गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा होगी। बैठक के बाद CJP एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेगी, जिसमें आगे की योजनाओं और लिए गए फैसलों की जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।

  • Related Posts

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को…

    Continue reading
    SIR विवाद: जस्टिस भुइयां की टिप्पणी पर पवार गुट ने कहा, ‘हमारे संविधान…’

    शरद पवार के नेतृत्व वाली NCP(SP) ने सोमवार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए