दतिया में कांग्रेस आगे, नरोत्तम मिश्रा बोले?

मध्य प्रदेश स्थित दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव के परिणामों में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी घनश्याम सिंह आगे चल रहे हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के नेता नरोत्तम मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है।

एक विशेष बातचीत में मिश्रा ने कहा कि बीजेपी के लिए यह शुरुआती झटका है लेकिन जीत हमारी ही होगी। उन्होंने कहा कि 1 घंटे में सब कुछ साफ हो जाएगा। बता दें कि दतिया उपचुनाव की काउंटिंग शुरू होने के बाद बीजेपी ने बढ़त बना रखी थी।
 

कांग्रेस उम्मीदवार ने बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को पछाड़ा

 

कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह तीसरे राउंड के बाद अब चौथे राउंड में भी बढ़त बना ली है। कांग्रेस उम्मीदवार बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी से 736 वोटों से आगे चल रहे हैं। तीसरे राउंड में घनश्याम सिंह ने महज 33 वोटों से बढ़त बनाई थी। अब बीजेपी के आशुतोष तिवारी दूसरे नंबर पर खिसके हुए हैं।

दूसरे राउंड तक बीजेपी के आशुतोष तिवारी 875 वोटों से आगे चल रहे थे। उन्हें दूसरे राउंड की गिनती पूरी होने के बाद 8 हजार 253 वोट मिले, वहीं घनश्याम सिंह को 7 हजार 378 वोट मिले थे. इनके अलावा आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार दामोदर यादव मंडल को 3530 वोट मिले. फिलहाल कांग्रेस ने चौथे राउंड की गिनती के बाद अब 700 से ज्यादा वोटों से बढ़त हासिल कर ली है।

 

 

15 राउंड में खत्म होगी काउंटिंग

 

 

शुरुआती रुझानों में भाजपा ने बढ़त बनाई हुई थी। दतिया उपचुनाव की काउंटिंग 15 राउंड में होना है इसके लिए कुल 21 काउंटर बनाए गए हैं। चार राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है जिसमें अब कांग्रेस ने बढ़त हासिल कर ली है। मुकाबले को आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार दामोदर यादव ने त्रिकोणीय बनाया दिया है।

 

 

काउंटिंग से पहले कांग्रेस ने लिया एक्शन

 

 

काउंटिंग शुरू होने से पहले कांग्रेस ने एक बड़ी कार्रवाई की है, जिसमें पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया गया। उन पर आरोप है कि उन्होंने पार्टी के विरोध में उपचुनाव में प्रचार किया था. उपचुनाव के लिए काउंटिंग पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो रही है. सबसे पहले डाक मतपत्र की गणना की हुई. इसके उपरांत प्रातः साढ़े आठ बजे से ईवीएम के मतों की गणना शुरू हुई।

  • Related Posts

    PM मोदी का सेवा के 25 साल पूरे करने पर Gen-Z को दिया बड़ा संदेश   

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं से देश के…

    Continue reading
    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा

    अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा

    ‘किसी भी राजनीतिक पार्टी से मिलने से ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर EC की सफाई

    ‘किसी भी राजनीतिक पार्टी से मिलने से ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर EC की सफाई

    PM मोदी का सेवा के 25 साल पूरे करने पर Gen-Z को दिया बड़ा संदेश   

    PM मोदी का सेवा के 25 साल पूरे करने पर Gen-Z को दिया बड़ा संदेश   

    सेवा के 25 साल पूरे करने पर पीएम मोदी ने भगवान से मांगी 140 करोड़ लोगों की सेवा करने की क्षमता

    सेवा के 25 साल पूरे करने पर पीएम मोदी ने भगवान से मांगी 140 करोड़ लोगों की सेवा करने की क्षमता

    दलित चेतना और लोकतंत्र का संकट

    दलित चेतना और लोकतंत्र का संकट