पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के किनारे के किसानों का ऐलान, नहीं देंगे जमीन

पूर्वांचल किसान यूनियन और सोशलिस्ट किसान सभा ने जिला मुख्यालय आजमगढ़ पर किया प्रदर्शन

यूरिया की कालाबाजारी रोकने और नहरों में पानी की मांग की

सरायमीर क्षेत्र में बड़ी क्षमता वाला पावर हाउस बनाया जाए

 

पूर्वांचल किसान यूनियन और सोशलिस्ट किसान सभा ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के किनारे औद्योगिक क्षेत्र और न्यू एनर्जी प्लांट के नाम पर जमीन छीनने के खिलाफ जिला मुख्यालय आजमगढ़ पर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने जुलूस निकालते हुए जमीन छीनने के खिलाफ, यूरिया की कालाबाजारी, नहरों में पानी और सरायमीर में पावर हाउस लगाने को लेकर जिलाधिकारी आज़मगढ़ को ज्ञापन दिया। पूर्वांचल किसान यूनियन महासचिव वीरेंद्र यादव और राजीव यादव ने कहा कि फूलपुर तहसील में आने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के समीप के चौबीस गांवों की ज़मीनों के अधिग्रहण को लेकर अफवाहों के फैलने से ग्रामीण परेशान हैं। किसान किसी भी परियोजना के लिए एक इंच ज़मीन नहीं देंगे क्योंकि खेती-किसानी ही आजीविका है और बाप-दादा के ज़माने से यही जीवन जीने का आधार रहा है। जमीन छीनने की कोशिश की गई तो किसान आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

किसान नेताओं ने कहा कि धान रोपाई के वक्त में यूरिया के साथ ज़बरदस्ती किसानों को ज़िंक दिया जा रहा है और यूरिया की कमी बताते हुए ज़्यादा पैसा लेकर इसकी कालाबाजारी की जा रही है। तत्काल प्रभाव से किसानों को समितियों के ज़रिए उचित दाम पर खाद उपलब्ध कराई जाए। धान रोपाई के इस अहम वक्त में निज़ामाबाद, फूलपुर, कप्तानगंज, बुढ़नपुर, आजमगढ़ की नहरें सूखी पड़ी हैं और कई नहर की शाखाओं में कई साल से पानी नही पहुंचा है। तत्काल प्रभाव से नहरों में पानी पहुंचाया जाए। सरायमीर क्षेत्र में बड़ी क्षमता वाले पावरहाउस के न होने से कम वोल्टेज और विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है। ऐसे में वहां अधिक क्षमता वाला पावरहाउस बनाया जाए।

प्रदर्शन में किसान नेता वीरेंद्र यादव, राजीव यादव, राजेंद्र यादव, अधिवक्ता विनोद यादव, विद्या, अवधेश यादव, बिजुला, राजशेखर, अनिल गुप्ता, महेंद्र यादव, नंदलाल यादव, सहाबदीन, रोशन लाल, विनोद गुप्ता, मिथलेश, बब्बर चौरसिया, कन्नू आदि शामिल रहे।

  • Related Posts

    पद से पहले पी.डी.ए. के हितों की लड़ाई सर्वोपरि
    • TN15TN15
    • August 2, 2026

    बुढ़ाना-(मु.नगर) सपा नेता मोहम्मद मोइन सिद्दीकी द्वारा PDA…

    Continue reading
    वाराणसी में प्रतिबंध के बाद मीट की बिक्री, प्रशासन ने लगाया जुर्माना
    • TN15TN15
    • August 1, 2026

    उत्तर प्रदेश के वाराणसी में प्रतिबंध के बावजूद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अलवर में PAK के लिए हो रही थी जासूसी? पुलिस ने युवक को दबोचा

    • By TN15
    • August 2, 2026
    अलवर में PAK के लिए हो रही थी जासूसी? पुलिस ने युवक को दबोचा

    CJP को मिले 1 करोड़ के फंड पर बवाल, RTI एक्टिविस्ट ने ECI से की शिकायत!

    • By TN15
    • August 2, 2026
    CJP को मिले 1 करोड़ के फंड पर बवाल, RTI एक्टिविस्ट ने ECI से की शिकायत!

    कॉकरोच आंदोलन ‌ मैं गांधी–अंबेडकर‌ की मौजूदगी!

    • By TN15
    • August 2, 2026
    कॉकरोच आंदोलन ‌ मैं गांधी–अंबेडकर‌ की मौजूदगी!

    पद से पहले पी.डी.ए. के हितों की लड़ाई सर्वोपरि

    • By TN15
    • August 2, 2026
    पद से पहले पी.डी.ए. के हितों की लड़ाई सर्वोपरि

    पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के किनारे के किसानों का ऐलान, नहीं देंगे जमीन

    • By TN15
    • August 2, 2026
    पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के किनारे के किसानों का ऐलान, नहीं देंगे जमीन

    हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत

    • By TN15
    • August 1, 2026
    हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत