‘मैं कमजोर महसूस कर रहा हूं लेकिन…’ सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बीच अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

जंतर मंतर पर जारी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दीपके ने नया सोशल मीडिया पोस्ट कर अपनी तबीयत के बारे में अपडेट दिया है। दीपके ने बताया है कि पूरी रात IV, इंजेक्शन और ब्लड टेस्ट के बाद जंतर-मंतर लौट रहा हूं। बुखार की वजह से शारीरिक रूप से अभी भी अभिजीत दीपके कमजोर हैं लेकिन संघर्ष जारी रहेगा। सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा, “जंतर-मंतर पर हमारा शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते.”

 

 ‘इस्तीफे के नीचे कुछ भी मंजूर नहीं’- अभिजीत दीपके

 

एक और सोशल मीडिया पोस्ट में अभिजीत दीपके ने छात्रों को संबोधित करते हुए एक वीडियो शेयर किया। दीपके ने कहा, “20 जुलाई को सैकड़ों बच्चों के सिर फोड़े गए हैं। सोनम सर को 26 दिन तक भूख हड़ताल करनी पड़ी है. इसके बाद तो इस्तीफे के नीचे हमें कुछ भी मंजूर नहीं है। अब हम इस्तीफा लेकर ही हटेंगे.” अभिजीत दीपके और छात्रों ने जंतर मंतर पर ‘धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो’ और ‘इस्तीफा तुमको देना होगा वरना रोज धरना होगा’ के नारे लगाए। ,

 

 

‘सोनम सर पर हमें बहुत गर्व है’- आशुतोष रांका

 

गुरुवार की देर रात केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा गुरुग्राम के निजी अस्पताल पहुंचे और सोनम वांगचुक की मांगें मानकर उनका अनशन खत्म करवाया, इसके बाद अब सीजेपी का आगे का कदम क्या होगा? सवाल के जवाब में प्रवक्ता आशुतोष रांका ने बताया, “हम लगातार सोनम वांगचुक से अपील कर रहे थे कि वह अपना अनशन खत्म कर दें। उनकी तबीयत लगातार बिगड़ रही थी. हमें बहुत गर्व है कि सोनम वांगचुक ने हमारी दो मागें सरकार से मनवाई हैं।

आशुतोष रांका ने आगे बताया, “पहली बात सरकार ने मानी है कि सीजेपी के प्रोटेस्टर्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी और घायलों को मुआवजा मिलेगा। इसपर अभी तक कोई लिखित डिटेल आनी बाकी है लेकिन इस आश्वासन पर ही सोनम सर ने अनशन खत्म किया है.” CJP का स्पष्ट रूप से कहना है, “हम साफतौर पर कहना चाहते हैं कि जंतर मंतर का यह धरना तब तक जारी रहेगा, जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते।

  • Related Posts

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अप्रैल 2026 में हुए…

    Continue reading
    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    कॉकरोच जनता पार्टी ने ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे 

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे 

    200 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी ‘हनुमान अंश’ को कभी OTT से मिला था रिजेक्शन, अब कतार में लगे 3 प्लेटफॉर्म

    200 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी ‘हनुमान अंश’ को कभी OTT से मिला था रिजेक्शन, अब कतार में लगे 3 प्लेटफॉर्म