PM के संदेश के बाद अभिजीत दीपके का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज, फोटो शेयर कर लिखा- ‘Hi, मेरा नाम कुछ नहीं है’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं के हित और नीट पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई वाले संदेश के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर निशाना साधा। यह प्रतिक्रिया ऐसे समय आई है, जब नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी हैं और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज हो गई है।

 

 

प्रधानमंत्री के संदेश के बाद किया पोस्ट

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक्स’ पर कहा कि देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. इसी संदेश के कुछ देर बाद अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान की तस्वीर साझा करते हुए उस पर लिखा, “Hi, मेरा नाम कुछ नहीं है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पेपर लीक के मामलों में शामिल लोगों को जल्द और कड़ी सजा दिलाने के लिए सरकार ने फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए हैं और विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रधानमंत्री ने दोहराया कि सरकार युवाओं के भविष्य की सुरक्षा के लिए लगातार फैसले ले रही है और दोषियों को किसी भी हाल में नहीं छोड़ा जाएगा।

 

 

‘संसद चलो’ मार्च के बाद बढ़ा विवाद

 

प्रधानमंत्री का यह संदेश ऐसे समय आया है, जब 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में हजारों छात्रों ने नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर ‘संसद चलो’ मार्च निकाला था। मार्च के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े. इस कार्रवाई में बड़ी संख्या में छात्र घायल हुए. वहीं, पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों को रोकने के दौरान 100 से अधिक पुलिसकर्मी भी घायल हुए।

 

 

संसदीय दल की बैठक में भी उठाया था मुद्दा

 

 

प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की संसदीय दल की बैठक में भी नीट पेपर लीक का मुद्दा उठाया था. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू और बैठक में मौजूद सांसदों के मुताबिक प्रधानमंत्री ने पेपर लीक को “घोर पाप” बताया और कहा कि इस मामले में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि यह केवल राजनीति का विषय नहीं, बल्कि राष्ट्रीय हित का मामला है और केंद्र तथा सभी राज्य सरकारों को मिलकर इस समस्या का समाधान करना चाहिए।
 

सरकार ने गिनाए उठाए गए कदम

 

 

सरकार के अनुसार, पेपर लीक की जानकारी मिलते ही कार्रवाई शुरू की गई और 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया। सरकार का कहना है कि छात्रों का भविष्य प्रभावित न हो, इसलिए नीट की दोबारा परीक्षा कराई गई और उसका परिणाम भी बिना देरी के घोषित किया गया. प्रधानमंत्री ने कहा कि दोबारा परीक्षा से छात्रों को असुविधा जरूर हुई, लेकिन सरकार ने निष्पक्ष परीक्षा कराने और दोषियों को सजा दिलाने के लिए हर जरूरी कदम उठाया।

  • Related Posts

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    हैदराबाद के सांसद और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी…

    Continue reading
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने मोदी सरकार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    • By TN15
    • November 20, 2026
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    • By TN15
    • November 20, 2026
    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस