शरद पवार के NDA में जाने की अटकलों के बीच रोहित पवार बोले, राजनीति से ऊपर हैं शरद पवार 

मुंबई। शरद पवार और एकनाथ शिंदे की मुलाकात ने सियासी पारा गरमा दिया है। इस बीच शरद पवार गुट के विधायक रोहित पवार ने कहा कि शरद पवार राजनीति से ऊपर हैं। पवार साहब जब आए तो एकनाथ शिंदे ने उनका सत्कार किया। वो उनका बड़प्पन है। पवार साहब को चलने में दिक्कत है, वहां जो सबसे नजदीकी दफ्तर था वो एकनाथ शिंदे का था इसलिए वहां पर बैठे थे। हम इसे राजनीति की परंपरा के नजरिए से सोच रहे हैं. उद्धव ठाकरे की पार्टी के नेता इसे पॉलिटिकल एंगल दे रहे हैं।

 

रोहित पवार ने बीजेपी पर साधा निशाना

 

 

क्या पार्टी के सांसद असंतुष्ट हैं, इस सवाल पर उन्होंने कहा, “विकास नहीं होने से असंतुष्ट होंगे ही। अयोध्या में जिस तरह से हुआ, हर एक मंदिर में ये चर्चा शुरू हो गई है। लोग बीजेपी और बीजेपी की विचारधारा जैसे पार्टी के खिलाफ जाने लगे हैं. इस स्थिति में हमारे सांसद और विधायक बीजेपी या बीजेपी के साथ वाले दूसरे पक्षों का सपोर्ट करेंगे, ऐसा तो हमको नहीं लगता.” दरअसल, उनका ये बयान ऐसे समय में आया है जब शरद पवार के एनडीए में जाने की अटकलें भी लग रही हैं।

 

 

सावरकर को भारत रत्न के मुद्दे पर क्या बोले?

 

 

वीर सावरकर को भारत रत्न देने के मुद्दे पर उन्होंने कहा, “जब आएगा (प्रस्ताव) तब हम बात करेंगे. लेकिन हम सरकार से एक विनती करेंगे. सावरकर जी ने जो भी पुस्तक लिखी हैं, उसमें क्या-क्या लिखा है, वो पूरा चर्चा में आना चाहिए. उनका गाय के बारे में क्या मत था, धर्म के बारे में क्या मत था, देश और महिलाओं के बार में क्या मत था, ये सारे विषयों पर सदन में चर्चा होनी चाहिए. जब चर्चा होगी तब लोगों को असलीयत का पता चलेगा. सावरकर जी की दो भूमिका है, एक सकारात्मक और एक नकारात्मक भी है. दोनों पहलू पर चर्चा होनी चाहिए।

  • Related Posts

    अखिलेश यादव पत्नी डिंपल को बनाएंगे CM? कुछ ऐसा बोल गए सपा चीफ
    • TN15TN15
    • August 26, 2026

    सपा चीफ अखिलेश यादव ने PDA का एक…

    Continue reading
     विजय गोयल भड़के, ‘MCD और सरकार के अफसर काम नहीं कर रहे’
    • TN15TN15
    • August 25, 2026

    पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के सीनियर नेता…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ. अंबेडकर की मनुस्मृति की आलोचना

    • By TN15
    • August 26, 2026
    डॉ. अंबेडकर की मनुस्मृति की आलोचना

    ‘हर संभव सहायता’, बाढ़ से तबाही पर PM मोदी का नेपाल के प्रधानमंत्री को फोन

    • By TN15
    • August 26, 2026
    ‘हर संभव सहायता’, बाढ़ से तबाही पर PM मोदी का नेपाल के प्रधानमंत्री को फोन

    नेपाल में बाढ़ से तबाही के बीच यूपी के इन जिलों में अलर्ट! CM योगी ने दिए निर्देश

    • By TN15
    • August 26, 2026
    नेपाल में बाढ़ से तबाही के बीच यूपी के इन जिलों में अलर्ट! CM योगी ने दिए निर्देश

    ‘सनातन धर्म मुर्दाबाद’ के कथित नारे पर FIR, कांग्रेस MP ने मांगी माफी

    • By TN15
    • August 26, 2026
    ‘सनातन धर्म मुर्दाबाद’ के कथित नारे पर FIR, कांग्रेस MP ने मांगी माफी

    Nepal Flood Live: नेपाल बाढ़ में 16 की मौत, 291 विदेशी नागरिक लापता, भारत भेजने जा रहा है मदद

    • By TN15
    • August 26, 2026
    Nepal Flood Live: नेपाल बाढ़ में 16 की मौत, 291 विदेशी नागरिक लापता, भारत भेजने जा रहा है मदद

    लड़ते रहिए जाति और धर्म के नाम, मरने की व्यवस्था कर दी है धंधेबाज लोगों ने!

    • By TN15
    • August 26, 2026
    लड़ते रहिए जाति और धर्म के नाम, मरने की व्यवस्था कर दी है धंधेबाज लोगों ने!