इधर ट्रंप ने दी ईरान को तबाही की धमकी, उधर EU भी होर्मुज को लेकर गुस्से से हुआ लाल!

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव पर यूरोपियन यूनियन ने चिंता जताई है। यूरोपीय आयोग की उपाध्यक्ष काजा कल्लास ने कहा कि मिडिल ईस्ट में बढ़ता सैन्य तनाव दुनिया के लिए गंभीर चिंताएं खड़ी कर रहा है। कल्लास ने कहा कि अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव ने जंग को खत्म करने के पहले से ही तनावपूर्ण प्रयासों को और मुश्किल बना दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में यूरोपीय कमीशन की वाइस प्रेसिडेंट ने यह भी कहा कि बहरीन और कुवैत पर ईरान के हमलों को बिल्कुल भी मंजूर नहीं किया जा सकता है। उन्होंने तेहरान को खुले समुद्री गलियारों को बनाए रखने के अपने वादे की याद दिलाते हुए कहा, MoU के तहत ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को खुला रहने का वादा किया था, लेकिन स्ट्रेट के पास जहाजों पर हालिया हमले उसके वादे का उल्लंघन करते हैं और एनर्जी सप्लाई को फिर से शुरू करने में रुकावट डालने का खतरा पैदा करते हैं, नेविगेशन की आजादी बिना किसी रुकावट के होनी चाहिए।

खाड़ी देशों के साथ मीटिंग ईयू करेगा मीटिंग

यूएस और ईरान के बीच बातचीत ठप होने के बाद ईयू खाड़ी देशों के साथ मीटिंग करेगा। काजा कल्लास ने आगे कहा कि आने वाले सोमवार को यूरोपीय यूनियन के विदेश मंत्री खाड़ी देशों के समकक्षों के साथ मीटिंग करेंगे, जिसमें इस पर चर्चा की जाएगी कि होर्मुज स्ट्रेट के साथ लाल सागर में नेविगेशन की स्वतंत्रता को बनाए रखने के लिए कैसे मिलकर काम किया जा सकता है।

‘अब सब खत्म हो चुका है..’ – ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार (8 जुलाई) को तुर्की में नाटो समिट के दौरान पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा था कि शांति समझौते की कोशिशें खत्म हो चुकी हैं, वह अब तेहरान के साथ बातचीत में शामिल नहीं होना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है अब सब खत्म हो चुका है, मैं उनसे कोई वास्ता नहीं रखना चाहता हूं। वे नीच लोग हैं. उनका नेतृत्व बीमार मानसिकता के के लोग कर रहे हैं।

ट्रंप ने ईरानियों को बताया ‘झूठे, धोखेबाज और बीमार लोग’

अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरानियों को ‘झूठे, धोखेबाज और बीमार लोग’ करार दिया. तेहरान पर आधी रात हमले की घोषणा करने के अपने फैसले पर बताते हुए ट्रंप ने कहा, ‘वे झूठे हैं, धोखेबाज हैं, बीमार मानसिकता वाले लोग हैं. उन्होंने अपने ही लोगों को नुकसान पहुंचाया है. उन्होंने अब तक 54,000 प्रदर्शनकारियों को मार डाला है. आप जानते हैं, जब लोग पूछते हैं कि उन्होंने सत्ता पर कब्जा क्यों नहीं किया? वे सत्ता पर कब्जा नहीं कर सकते क्योंकि वे मर चुके हैं।
  • Related Posts

    हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च के विद्रोही! 
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    हूतियों ने दावा किया है कि लाल सागर…

    Continue reading
    सऊदी अरब में अटैक पर भारत बोला, ‘अस्वीकार्य है, अपनी संप्रभुता…’
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    सऊदी अरब के दम्माम हवाई अड्डे और शायबाह…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

    • By TN15
    • November 19, 2026
    ‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

    दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

    • By TN15
    • November 19, 2026
    दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

    कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

    • By TN15
    • November 19, 2026
    कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

    भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

    • By TN15
    • November 19, 2026
    भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

    यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

    • By TN15
    • November 19, 2026
    यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    • By TN15
    • November 17, 2026
    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026