‘फिरोजाबाद से इटावा तक लूट के किस्से…’, ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर फिर लगाए गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और कहा कि जल्द पैसा कमाने के लिए मानकों की अनदेखी की गई और मुआवजे में भारी लूट हुई।

 

 

अखिलेश यादव पर लगाए आरोप

 

सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर लगातार सपा मुखिया पर हमले करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं. एक बार फिर से उन्होंने लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे में सैफई परिवार भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने एक्स पर लिखा- “अखिलेश यादव जी की सरकार में हुए भ्रष्टाचार के कुछ नमूनों को देखना हो तो सबसे बड़ा उदाहरण लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे है. भ्रष्टाचार से धन कमाने की हवस ने इस एक्सप्रेस वे को इतना घुमाया और ऊपर-नीचे किया कि यह हादसों के एक्सप्रेस वे के रूप में कुख्यात है और कई लोग इसे मौत का एक्सप्रेस वे भी कहते हैं।

सुभासपा अध्यक्ष ने आगे लिखा- “जल्दी से जल्दी पैसा कमाने की हवस में मानकों की अनदेखी करके एक्सप्रेसवे बना दिया गया. अब तक न जाने कितने लोगों की जानें जा चुकी है. कितने परिवार बिखर गए, गिनना मुश्किल है. कौन नहीं जानता कि अखिलेश यादव के राज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के निर्माण में सैफई परिवार और खासमखास लोगों ने मिलकर जनता के पैसों की बंदरबांट की? फिरोजाबाद से लेकर इटावा तक लूट के किस्से भरे पड़े हैं।

उन्होंने आगे लिखा-“औने-पौने भाव में जमीनें खरीदी गईं. फिर एक्सप्रेसवे का रूट पास किया गया, रूट मोड़ा गया, रिकॉर्ड में बदलाव करके जमीनों को आवासीय बता दिया गया। कई रजिस्ट्री तो एक्सप्रेसवे की घोषणा के बाद हुईं। फिर मुआवजे में भारी लूट की गई. जब एक्सप्रेसवे निकला तो सैफई परिवार और उनके खासमखास लोगों की जमीनों के भाव आसमान में पहुंच गए. ऐसे उदाहरण खोजना मुश्किल है जहां निजी फायदे के लिए एक्सप्रेस वे को अपने घर के दरवाजे तक मोड़ दिया गया हो. इसकी वजह से एक्सप्रेस वे की लंबाई 270 किमी से बढ़कर 300 किलोमीटर से ज्यादा हो गई।

सुभासपा चीफ ने लिखा- “आज भी आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले प्रत्येक व्यक्ति को इसकी कीमत चुकानी पड़ती है. ज्यादा देरी और दूरी के कारण धन, ईंधन और समय तीनों का नुकसान होता है. अब तक भ्रष्टाचार का मवाद रिस-रिसकर बाहर निकलता रहता है. सैफई परिवार को इसकी सजा जरूर मिलेगी, जेल इसी एक्सप्रेस वे से जाएंगे. ओम प्रकाश राजभर, सैफई परिवार के पापों का डोजियर लेकर बैठा है।

  • Related Posts

    PNB की करेंसी चेस्ट में 7 नहीं, 17 करोड़ रुपये के मिले नकली नोट; तीन मैनेजरों और गड्डियां लगाने वाले पर एक्शन  
    • TN15TN15
    • September 1, 2026

    सहारनपुर। पंजाब नेशनल बैंक की सोफिया मार्केट स्थित…

    Continue reading
    जागृति विहार में चलाया गया जन जागरण अभियान
    • TN15TN15
    • September 1, 2026

    जागृति विहार और मेडिकल मार्केट की संयुक्त कमेटी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO कौन? इन नामों में से चुना जाएगा एक!

    • By TN15
    • September 2, 2026
    राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO कौन? इन नामों में से चुना जाएगा एक!

    रचनात्मक कार्य : पूर्ण स्वराज्य की अहिंसक राह

    • By TN15
    • September 2, 2026
    रचनात्मक कार्य : पूर्ण स्वराज्य की अहिंसक राह

    सीएम विजय का बड़ा फैसला, किसानों और शिक्षकों के खिलाफ दर्ज केस लिए वापस!

    • By TN15
    • September 2, 2026
    सीएम विजय का बड़ा फैसला, किसानों और शिक्षकों के खिलाफ दर्ज केस लिए वापस!

    झारखंड, दिल्ली-महाराष्ट्र में SIR पर बवाल, विपक्ष बोला- ‘BJP को जिताने के लिए…’

    • By TN15
    • September 2, 2026
    झारखंड, दिल्ली-महाराष्ट्र में SIR पर बवाल, विपक्ष बोला- ‘BJP को जिताने के लिए…’

    किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक संपन्न

    • By TN15
    • September 2, 2026
    किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक संपन्न

    राम मंदिर के CEO के लिए 3 नाम हुए शॉर्टलिस्ट, जल्द होगा ऐलान

    • By TN15
    • September 1, 2026
    राम मंदिर के CEO के लिए 3 नाम हुए शॉर्टलिस्ट, जल्द होगा ऐलान