दूसरी लहर के दौरान भारत में वास्तव में कितने लोग मारे गए ?

नई दिल्ली | अधिकांश भारतीय विभिन्न राज्यों में कोविड से होने वाली मौतों के आधिकारिक आंकड़ों से सहमत नहीं हैं। आईएएनएस-सीवोटर ओमिक्रॉन स्नैप पोल में सामने आए निष्कर्षों से यह जानकारी मिली है।

स्नैप पोल में कुल 1,942 लोगों ने हिस्सा लिया। सर्वेक्षण में यह पता लगाने की कोशिश की गई कि छह महीने बीत जाने के बाद दूसरी लहर के दौरान हुई मौतों की वास्तविक संख्या के बारे में भारतीयों की क्या सोच थी। इसके परिणाम दिलचस्प रहे।

सर्वे में शामिल केवल 23.4 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने महसूस किया कि मरने वाले भारतीयों की संख्या आधिकारिक अनुमान से कम थी और केवल 16 प्रतिशत से कुछ अधिक लोगों ने कहा कि आधिकारिक संख्या सही थी। संक्षेप में कहें तो कहीं न कहीं लगभग 40 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने सरकार द्वारा किए गए दावों के साथ व्यापक सहमति व्यक्त की।

अन्य लोगों की बात करें तो 23.5 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने कहा कि आधिकारिक अनुमानों की तुलना में लगभग दोगुनी मृत्यु हुई होंगी। वहीं लगभग 11.6 प्रतिशत ने महसूस किया कि दावों के मुकाबले 3 से 4 गुना अधिक लोगों की मृत्यु हुई है। अंत में, 13 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने यह विश्वास जताया कि दूसरी लहर के दौरान मरने वाले भारतीयों की वास्तविक संख्या विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा दिए गए अनुमानों से 5 गुना से अधिक रही होगी।

मोटे तौर पर कहें तो अधिकांश उत्तरदाता विभिन्न राज्यों में कोविड से होने वाली मौतों के आधिकारिक आंकड़ों से सहमत नहीं हैं।

दूसरी लहर के दौरान वास्तव में मरने वाले भारतीयों की संख्या एक रहस्य के साथ-साथ एक विवाद भी बनी हुई है।

वहीं आधिकारिक सरकारी रिपोटरें से पता चलता है कि दूसरी लहर के दौरान लगभग 2.5 लाख भारतीयों की मृत्यु हुई, जबकि कई अन्य अध्ययनों ने इससे कहीं अधिक संख्या का सुझाव दिया। एक आईएएनएस-सीवोटर ट्रैकर ने पिछले साल खुलासा किया था कि दैनिक ट्रैकिंग सर्वेक्षण के दौरान संपर्क करने वाले कम से कम 4 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने कहा कि उनके परिवार, मित्र मंडली, पड़ोस, कार्यालय या परिचित लोगों में से किसी न किसी व्यक्ति की मृत्यु दूसरी लहर के दौरान कोविड से हुई थी। यह आधिकारिक अनुमान से कहीं अधिक वास्तविक आंकड़ा दशार्ता है।

Related Posts

अंजना ओम कश्यप मामले में दिल्ली हाई कोर्ट का वीडियो हटवाने से इनकार!

टीवी एंकर अंजना ओम कश्यप ने खान सर…

Continue reading
आर्यावर्त रवा राजपूत एकता सेवा समिति की बैठक 

नई दिल्ली। गाँव खामपुर  दिल्ली में आगामी सभा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘इंडिया गठबंधन के हुजूम में मुसलमान गायब…’, मौलाना रजवी ने उठाए INDIA ब्लॉक की बैठक पर सवाल

  • By TN15
  • June 9, 2026
‘इंडिया गठबंधन के हुजूम में मुसलमान गायब…’, मौलाना रजवी ने उठाए INDIA ब्लॉक की बैठक पर सवाल

मोदी काल के 12 वर्षों की प्रमुख विफलताएँ एवं आलोचना

  • By TN15
  • June 9, 2026
मोदी काल के 12 वर्षों की प्रमुख विफलताएँ एवं आलोचना

शर्मनाक घोर निंदनीय अक्षम्य कृत्य….।

  • By TN15
  • June 9, 2026
शर्मनाक घोर निंदनीय अक्षम्य कृत्य….।

जनता के विश्वास और राष्ट्र प्रथम की भावना से मजबूत हुआ नया भारत

  • By TN15
  • June 9, 2026
जनता के विश्वास और राष्ट्र प्रथम की भावना से मजबूत हुआ नया भारत

नरेंद्र मोदी का राजनीतिक प्रभाव और भविष्य की दिशा

  • By TN15
  • June 9, 2026
नरेंद्र मोदी का राजनीतिक प्रभाव और भविष्य की दिशा

आखिर इंडिया ब्लॉक की मीटिंग से क्या हासिल हुआ ?

  • By TN15
  • June 9, 2026
आखिर इंडिया ब्लॉक की मीटिंग से क्या हासिल हुआ ?