कौन हैं फीफा वर्ल्ड कप 2026 में इतिहास रचने वाले सरप्रीत सिंह? पिता चलाते हैं किराने की दुकान

नई दिल्ली।  फीफा वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड की ओर से खेल रहे सरप्रीत सिंह सुर्खियों में छा गए हैं। वह फुटबॉल की दुनिया के सबसे बड़े मंच के मौजूदा संस्करण में खेलने वाले भारतीय मूल के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। 16 जून को इरान के खिलाफ न्यूजीलैंड ने उन्हें अपनी शुरुआती इलेवन में शामिल किया था। मिडफील्ड पॉजीशन पर उन्होंने 90 मिनट तक मैदान पर पसीना बहाया लेकिन दूसरे के बाद एक्सट्रा टाइम में उन्हें रणनीति के चलते स्ट्राइकर जेसी रैंडल से सब्सटीट्यूट कर दिया गया। आइए जानते हैं कि सरप्रीत सिंह ने फीफा वर्ल्ड कप तक का सफर कैसे तय किया है।

कौन हैं सरप्रीत सिंह?

20 फरवरी 1999 को ऑकलैंड में जन्में सरप्रीत सिंह का ताल्लुक पंजाब के जलंधर शहर से है। उनके माता-पिता भारत से न्यूजीलैंड गए थे। उनका परिवार ऑकलैंड में किराने की दुकान चलाता है। सरप्रीत को बचपन से ही फुटबॉल देखने और खेलने का शौक था। सिर्फ 7 साल की उम्र में वे ऑकलैंड में ‘विन्स विंटन रूफर सॉकर अकादमी’ में शामिल हुए और बाद में 2015 में ‘वेलिंगटन फीनिक्स अकादमी’चले गए।
इसके बाद उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए U-17 ओशिनिया कप और U-20 वर्ल्ड कप में प्रतिनिधित्व किया। साल 2020 में, सरप्रीत ने FC नूर्नबर्ग के साथ एक सीजन के लिए लोन डील साइन की थी। अब फीफा वर्ल्ड कप का हिस्सा बनकर उन्होंने इतिहास रच दिया है।

साल 2018 में भारत के खिलाफ खेले

सरप्रीत सिंह से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा ये भी है कि साल 2018 में इंटर कॉन्टिनेंटल कप में वे भारत के खिलाफ मैदान पर उतरे थे। न्यूजलैंड की 2-1 से जीत में उन्होंने दोनों गोल में असिस्ट कर खास भूमिका निभाई थी। मैच के बाद उन्होंने बयान देते हुए कहा कि ‘सिंह’ होने के नाते भारत के खिलाफ खेलना एक अलग अनुभव है।

ईरान बनाम न्यूजीलैंड मैच का हाल

अंत में बात की जाए मैच की तो ईरान बनाम न्यूजीलैंड मुकाबला 2-2 की स्कोर लाइन के साथ ड्रॉ रहा। न्यूजीलैंड के एलिजाह जस्ट ने 7वें मिनट में पहला गोल किया था। फिर 32वें मिनट में रामिन रेज़ाइयान की ओर से पलटवार किया गया। एलिजाह ने दोबारा न्यूजीलैंड की वापसी करवाते हुए 55वें मिनट में गोल दाग दिया। अंत में मोहम्मद मोहेबी ने 64वें मिनट में स्कोर को बराबर कर दिया।

  • Related Posts

    ‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!
    • TN15TN15
    • June 18, 2026

    वैभव सूर्यवंशी ऐसा नाम है जो अभी क्रिकेट…

    Continue reading
    वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई
    • TN15TN15
    • June 16, 2026

    ट्राई सीरीज में बीते सोमवार (15 जून) इंडिया-ए…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’

    • By TN15
    • June 18, 2026
    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

    • By TN15
    • June 18, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

    अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

    • By TN15
    • June 18, 2026
    अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

    ‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

    • By TN15
    • June 18, 2026
    ‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

    महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन

    • By TN15
    • June 18, 2026
    महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन

    लखीमपुर में पुलिस का गजब बयान! मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, कहा- बंदर लेकर भाग गए

    • By TN15
    • June 18, 2026
    लखीमपुर में पुलिस का गजब बयान! मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, कहा- बंदर लेकर भाग गए