इंडिया गठबंधन के हुजूम में मुसलमान गायब… मौलाना रजवी ने उठाए INDIA ब्लॉक की बैठक पर सवाल

नई दिल्ली। दिल्ली में विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन की बैठक पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने सख़्त प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के गठबंधन के हुजूम में मुसलमान गायब था और किसी काबले जिक्र मुस्लिम पार्टी को शामिल होने के लिए इस बैठक में नहीं बुलाया गया।

मौलाना शहाबुद्दीन ने इस बैठक पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो लोग सांप्रदायिकता को खत्म करने की बात करते हैं, उन्होंने ही अपने एजेंडे और गुफ्तगू में सांप्रदायिक जैसे शब्द का भी इस्तेमाल नहीं किया. जबकि आज के माहौल मे भाईचारा और यकजहती की शदीद की बहुत ज्यादा जरूरत है।

 

मौलाना ने सपा पर लगाए गंभीर आरोप

 

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन को लेकर भी मौलाना ने बड़ी बात कही, उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस के नेतृत्व और खासतौर पर राहुल गांधी को याद दिलाना चाहता हूं कि अगर अखिलेश यादव ने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान के विधानसभा चुनावों मे समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मुस्लिम बहुल क्षेत्रों से नहीं खड़े करते, तो कांग्रेस को नुकसान नहीं होता और इन तीनों राज्यों में भाजपा की हुकूमत नहीं बनती।

राहुल गांधी को सावधान रहने की सलाह

 

मौलाना ने राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व को इस पर विचार विमर्श करने की अपील की और कहा कि उन तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव के दरमियान अखिलेश यादव ने गठबंधन का धर्म क्यों नही निभाया?

भविष्य मे होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर बरेलवी ने कहा कि मैं कांग्रेस नेतृत्व और राहुल गांधी को मशवरा देना चाहता हूं कि अखिलेश यादव भरोसा करने लायक व्यक्ति नहीं है. चुनाव के वक्त जब उम्मीदवारों के नामों पर फैसला लेने का वक्त आयेगा तो देखना कि सपा मुखिया किस तरह रंग बदलते नजर आयेंगे।

 

AIMIM ने भी उठाए सवाल

 

बता दें कि दिल्ली में सोमवार 8 जून को इंडिया गठबंधन की बैठक हुई थी, इस बैठक में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत 23 विपक्षी दलों ने हिस्सा लिया और आगामी रणनीति को लेकर चर्चा की. हालांकि इस बैठक में असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM को न्योता नहीं दिया गया था. यूपी AIMIM प्रवक्ता शादाब चौहान ने भी इस पर सवाल उठाए थे और दावा किया था कि असदुद्दीन ओवैसी के बिना गठबंधन पूरा नहीं है।

  • Related Posts

    मोदी जी यह कैसी सादगी ? लंदन में कानून मंत्री घुमा रहे 75 जजों को!

    क्या भारत में नहीं सकती थी सेकेंड इंटरनेशनल…

    Continue reading
    TMC में दो फाड़ होने की अटकलों पर सुप्रिया सुले का बड़ा बयान 

    टीएमसी सांसद और पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रूहेला राजपूत समाज, मोदीनगर द्वारा मीठा जल वितरण सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन

    • By TN15
    • June 14, 2026
    रूहेला राजपूत समाज, मोदीनगर द्वारा मीठा जल वितरण सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन

    आखिर कब तक यह संघर्ष…?

    • By TN15
    • June 14, 2026
    आखिर कब तक यह संघर्ष…?

    यमुना की स्वच्छता का संकल्प: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रेरणादायक पहल

    • By TN15
    • June 14, 2026
    यमुना की स्वच्छता का संकल्प: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रेरणादायक पहल

    पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन सीटू, गौतम बुद्ध नगर द्वारा भीषण गर्मी में राहत हेतु निःशुल्क मीठे शरबत एवं जल वितरण कार्यक्रम आयोजित

    • By TN15
    • June 14, 2026
    पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन सीटू, गौतम बुद्ध नगर द्वारा भीषण गर्मी में राहत हेतु निःशुल्क मीठे शरबत एवं जल वितरण कार्यक्रम आयोजित

    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    • By TN15
    • June 13, 2026
    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

    • By TN15
    • June 13, 2026
    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह