बिहार दौरे पर पहुंचे RSS चीफ मोहन भागवत, पटना एयरपोर्ट पर सीएम सम्राट चौधरी ने किया स्वागत

पटना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत अपने चार दिवसीय प्रवास के क्रम में रविवार को पटना होते हुए मुंगेर पहुंच गए, बिहार यात्रा के क्रम में पटना पहुंचे डॉ. मोहन भागवत का लोकनायक जयप्रकाश नारायण हवाई अड्डा पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्वागत किया। विदित हो कि बिहार में एनडीए सरकार की बागडोर सम्राट चौधरी के संभालने के उपरांत पहली बार संघ प्रमुख पटना पहुंचे थे।

 

मुंगेर में चलेगा शिविर

 

दक्षिण बिहार के प्रांत प्रचार प्रमुख अभिषेक कुमार ने बताया कि डॉ. मोहन भागवत एयरपोर्ट से सीधे मुंगेर चले गए। मुंगेर में कार्यकर्ता विकास वर्ग लगा है। यह वर्ग 24 मई से प्रारंभ है। सरसंघचालक शिविर में चार दिन रहेंगे। उसके उपरांत 10 जून को आगे के प्रवास के लिए निकल जाएंगे। पटना से संघ प्रमुख का रामनवमी प्रसाद ( क्षेत्र प्रचारक), मोहन सिंह ( क्षेत्र कार्यवाह), राजेश पांडेय (क्षेत्र प्रचार प्रमुख), डॉ. राजीव ( महानगर संघचालक), डॉ. दिनेश दास (नगर संघचालक), विनेश यादव ( सह क्षेत्र कार्यवाह) एवं उमेश रंजन ( प्रांत प्रचारक) ने भी एयरपोर्ट पर स्वागत किया।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    • By TN15
    • November 20, 2026
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    • By TN15
    • November 20, 2026
    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस