पटना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत अपने चार दिवसीय प्रवास के क्रम में रविवार को पटना होते हुए मुंगेर पहुंच गए, बिहार यात्रा के क्रम में पटना पहुंचे डॉ. मोहन भागवत का लोकनायक जयप्रकाश नारायण हवाई अड्डा पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्वागत किया। विदित हो कि बिहार में एनडीए सरकार की बागडोर सम्राट चौधरी के संभालने के उपरांत पहली बार संघ प्रमुख पटना पहुंचे थे।
मुंगेर में चलेगा शिविर
दक्षिण बिहार के प्रांत प्रचार प्रमुख अभिषेक कुमार ने बताया कि डॉ. मोहन भागवत एयरपोर्ट से सीधे मुंगेर चले गए। मुंगेर में कार्यकर्ता विकास वर्ग लगा है। यह वर्ग 24 मई से प्रारंभ है। सरसंघचालक शिविर में चार दिन रहेंगे। उसके उपरांत 10 जून को आगे के प्रवास के लिए निकल जाएंगे। पटना से संघ प्रमुख का रामनवमी प्रसाद ( क्षेत्र प्रचारक), मोहन सिंह ( क्षेत्र कार्यवाह), राजेश पांडेय (क्षेत्र प्रचार प्रमुख), डॉ. राजीव ( महानगर संघचालक), डॉ. दिनेश दास (नगर संघचालक), विनेश यादव ( सह क्षेत्र कार्यवाह) एवं उमेश रंजन ( प्रांत प्रचारक) ने भी एयरपोर्ट पर स्वागत किया।

