पश्चिम बंगाल: सत्ता जाने के बाद ये क्या! बेड के नीचे छिपे TMC नेता को पुलिस ने दबोचा, Video वायरल

पश्चिम बंगाल की राजनीति में हर रोज नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। कूचबिहार में कथित कट-मनी विवाद को लेकर एक टीएमसी नेता का वीडियो देशभर में चर्चा का विषय बन गया है। बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर TMC नेता शाहिदुल मिया का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह उग्र भीड़ से बचने के लिए अपने बेड के नीचे छिपे नजर आ रहे हैं और फिर पुलिस उन्हें बाहर निकालती है।

अमित मालवीय ने कहा कि जैसे-जैसे जांच का दायरा बढ़ रहा है और गिरफ्तारियां हो रही हैं, वैसे-वैसे गरीबों को लूटने वाले लोगों के लिए छिपना मुश्किल होता जा रहा है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘पश्चिम बंगाल में कट-मनी घोटाला अब ऐसे दृश्य दिखा रहा है जो किसी राजनीतिक नाटक से कम नहीं हैं। कूच बिहार के माथाभंगा में, स्थानीय लोगों ने TMC नेता शाहिदुल मिया के घर को घेर लिया. लोगों ने उन पर आरोप लगाया कि वे सरकारी आवास योजनाओं के लाभार्थियों से 5,000 रुपये से लेकर 20,000 रुपये तक की वसूली कर रहे थे।

 

 

 

बेड के नीचे छिपे TMC नेता

 

 

उन्होंने लिखा, ‘जैसे ही लोगों का गुस्सा भड़का, TMC नेता ने गुस्साई भीड़ से बचने के लिए अपने बेड के नीचे छिपने की कोशिश की। आखिरकार पुलिस को उन्हें उनके छिपने की जगह से बाहर निकालकर बचाना पड़ा. काकद्वीप से लेकर नामखाना और अब माथाभंगा तक, हर जगह कहानी एक ही है: कट-मनी, भ्रष्टाचार और अफरा-तफरी. जैसे-जैसे जांच का शिकंजा कसता जा रहा है और गिरफ्तारियां बढ़ रही हैं, उन लोगों के लिए छिपना मुश्किल होता जा रहा है, जिन्होंने कभी गरीबों का शोषण किया था,अब तो उनके लिए बिस्तर के नीचे छिपना भी मुश्किल हो गया है।

  • Related Posts

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    मेरठ के चर्चित नीला ड्रम केस मामले में…

    Continue reading
    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    पिंक सिटी जयपुर में कानोता पुलिया के पास…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

    मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा

    अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा