पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में शनिवार (30 मई, 2026) को तृणमूल कांग्रेस (TMC) के लोकसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर हमला हुआ है। दरअसल, अभिषेक बनर्जी पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा के पीड़ित लोगों और उनके परिवारों से मिलने के लिए सोनार गए थे, जहां स्थानीय लोगों ने उन पर अंडे और पत्थरों से हमला कर दिया गया, वहीं, इस दौरान अभिषेक बनर्जी के साथ खींचतान भी हुई। हालांकि, अभिषेक बनर्जी सुरक्षाकर्मियों के साथ थे और उन्होंने हेलमेट पहना हुआ था।
इस हमले को लेकर टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) और पश्चिम बंगाल की शुभेंदु अधिकारी की सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा, ‘यह हमला भाजपा की तरफ से प्रायोजित है. देखिए इन्होंने क्या किया है, यही इनके लोकतंत्र का नमूना है। अभी एक महीना भी नहीं हुआ है और पुलिस का कहीं कोई पता नहीं है।
हाई कोर्ट और राज्यपाल को देंगे जानकारीः अभिषेक
सोनारपुर में स्थानीय लोगों के हमले के बाद गुस्साए टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा, ‘ये हमला इसलिए किया गया था क्योंकि वो मेरी हत्या करना चाहते हैं। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हुई है. हम इस मामले के बारे में उच्च न्यायालय को जरूर जानकारी देंगे। हम राज्य के राज्यपाल को भी इस हमले के बारे में पूरी बात बताएंगे .मैं निश्चित रूप से कोर्ट का रुख करूंगा।
उन्होंने कहा, ‘मेरा सिर सिर्फ इसलिए बच गया, क्योंकि मैंने हेलमेट पहना हुआ था. उन्होंने मेरा चश्मा तोड़ दिया, हो सकता है कि मैं यहां से जिंदा निकलने में सफल हो जाऊं, लेकिन वे गुंडे निश्चित रूप से अगला हमला संजू कर्मकार के बुजुर्ग माता-पिता पर करेंगे।
अभिषेक बनर्जी ने प्रशासन भी लगाए आरोप
टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी हमले के बाद धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाया कि अधिकारियों को पहले से सूचना देने के बावजूद उन्हें पर्याप्त सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई। उन्होंने कहा कि मैं यहां से तब तक नहीं हटूंगा जब तक पुलिस और सुरक्षा बल यहां सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर देते हैं। वे घर तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं और वे मुझे मार डालना चाहते हैं।
हमले के दौरान लोगों ने लगाए चोर-चोर के नारे
जब टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी सोनारपुर में चुनाव बाद हिंसा से पीड़ित परिवारों से मिलने गए। इस दौरान कई स्थानीय लोगों ने कथित तौर पर बनर्जी के खिलाफ चोर-चोर के नारे लगाए. इस घटना के जो दृश्य सामने आए हैं, उनमें यह नजर आ रहा है कि सुरक्षाकर्मी अभिषेक बनर्जी को घेरे हुए थे. हालांकि, इस दौरान लोगों की खींचतान की वजह से अभिषेक बनर्जी की शर्ट भी फटी गई।