कर्नाटक में होगा सत्ता परिवर्तन, डीके सरकार में होंगे 4 डिप्टी CM 

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के इस्तीफे और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने की अटकलों के बीच राज्य में नई सरकार को लेकर एक और फॉर्मूला सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक इस सरकार में चार डिप्टी सीएम हो सकते हैं। इनके नाम भी सामने आ गए हैं। सूत्रों के मुताबिक सरकार में दलित, ओबीसी, लिंगायात और अल्पसंख्यक वर्ग से एक-एक चेहरे को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

संभावित डिप्टी सीएम की रेस में कौन-कौन?

सूत्रों के मुताबिक, संभावित उपमुख्यमंत्री की रेस में दलित कोटे से जी परमेश्वर (कर्नाटक गृहमंत्री) और प्रियांक खरगे (कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे), ओबीसी कोटे से यतींद्र सिद्धारमैया (मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे), लिंगायात कोटे से एमबी पाटिल और ईश्वर खंड्रे, अल्पसंख्यक कोटे से केजे जॉर्ज, यूटी खादर और जमीर का नाम  सामने आया है।

ब्रेकफास्ट मीटिंग ने बढ़ाई हलचल

कर्नाटक में लीडरशिप में बदलाव की अटकलों के बीच डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बीच गुरुवार को ब्रेकफास्ट मीटिंग होगी। इससे राज्य की राजनीति को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं, यह बैठक गुरुवार (28 मई) को बेंगलुरु में मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ‘कावेरी’ में होगी. सूत्रों के मुताबिक, बैठक के बाद दोनों नेता संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कर सकते हैं और नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही अटकलों पर स्थिति स्पष्ट कर सकते हैं।

दिसंबर 2025 में भी मुख्यमंत्री सिद्दारमैया और उपमुख्यमंत्री शिवकुमार के बीच काफी चर्चित ‘ब्रेकफास्ट डिप्लोमेसी’ बैठक हुई थी। यह बैठक शिवकुमार के घर पर आयोजित की गई थी. कांग्रेस नेतृत्व ने उस समय मुख्यमंत्री पद की अदला-बदली और सत्ता साझेदारी को लेकर चल रही अटकलों के बीच एकजुटता का मैसेज दिया था।

 डीके शिवकुमार को मिलेगी कुर्सी?

सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी ने सिद्धारमैया से मुख्यमंत्री पद छोड़ने को कहा है, जिससे शिवकुमार को सीएम बनाया जा सके. बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेतृत्व ने सिद्धारमैया को केंद्र की राजनीति में बड़ी भूमिका देने और उनके बेटे यतींद्र सिद्धारमैया को उपमुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव दिया है। साथ ही कुछ अहम मंत्रालय देने का भरोसा भी दिया गया है।

सूत्रों ने यह भी कहा कि सिद्धारमैया पद छोड़ने से पहले मंत्रियों और विधायकों के साथ डिनर बैठक कर सकते हैं। गुरुवार को कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और रणदीप सिंह सुरजेवाला की मौजूदगी में इसकी औपचारिक घोषणा की जा सकती है। उधर, शिवकुमार के समर्थकों ने उन्हें अगला मुख्यमंत्री बनने की बधाई देते हुए पोस्टर लगाना और सोशल मीडिया पर संदेश साझा करना शुरू कर दिया है. हालांकि, पार्टी ने अब तक लीडरशिप में बदलाव को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

  • Related Posts

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

    Continue reading
    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!