JDU के जनता दरबार में निशांत कुमार से मिलने पहुंच गए RJD के विधायक 

जेडीयू कार्यालय में बुधवार को पार्टी की ओर से आयोजित जनता दरबार में हैरान करने वाली 😊तस्वीर तब दिखी जब सूबे के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार (Nishant Kumar) से मिलने के लिए आरजेडी के विधायक नरेंद्र सिंह उर्फ बोगो सिंह (Bogo Singh) पहुंच गए। बोगो सिंह अपनी समस्या लेकर पहुंचे थे। निशांत से मिलकर उन्होंने अपनी बात रखी। बोगो सिंह बेगूसराय की मटिहानी विधानसभा सीट से विधायक हैं। मुलाकात के बाद क्या कुछ बातें हुईं इसके बारे में उन्होंने बताया। कहा कि हम जेडीयू कार्यालय नहीं बल्कि स्वास्थ्य मंत्री के जनता दरबार में गए थे।

अस्पताल में अव्यवस्था को लेकर गए थे मिलने

उन्होंने कहा कि हम अपने क्षेत्र की समस्या को लेकर मिलने गए थे। हमारे यहां सिक्स बेड के हॉस्पिटल में कुत्ते बैठे रहते हैं. कोई डॉक्टर नहीं रहता है। इस समस्या का निदान किया जाए इसके लिए हमने उनको आवेदन दिया।

आरजेडी विधायक ने कहा कि हमने ज्यादा समय नहीं लगाया। अपनी बात को रखा और आवेदन देकर निकल गए। निशांत कुमार ने आश्वासन दिया है कि वे इसको देखेंगे. जल्द स्वास्थ्य-व्यवस्था वहां दुरुस्त होगी ऐसी बात उन्होंने कही है।

दूसरी ओर बोगो सिंह ने आरोप लगाया कि कहने को सुशासन है लेकिन एक मंत्री से एक विधायक को मिलने के लिए चप्पल घिस जा रहा है। हम 22 घंटे से स्वास्थ्य मंत्री से मिलने का प्रयास कर रहे थे। कल (मंगलवार) सुबह से हम लगे हुए थे। हम आवास पर भी गए, लेकिन मुलाकात नहीं हुई। अंत में जनता दरबार में जाना पड़ा. एक मंत्री से मिलने के लिए एक विधायक की कितनी फजीहत होती है यह देख सकते हैं।

बोगो सिंह ने कहा कि हमने अपने विधानसभा क्षेत्र में तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आदेश लेकर उनके (नीतीश) माता-पिता के नाम पर हॉस्पिटल बनवाया था। दो करोड़ की जमीन हमने दान में देकर उप स्वास्थ्य केंद्र को बनावाया .अभी वहां डॉक्टर नहीं रहते हैं. छह बेड का अस्पताल है. उसमें भूसा रखा रहता है. मवेशी बैठते हैं. इसी बात को रखने हम निशांत कुमार के पास गए थे।

  • Related Posts

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

    Continue reading
    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!