यूपी चुनाव में कांग्रेस से होगा सपा का गठबंधन? अखिलेश यादव की दो टूक 

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुट गई है। इस बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अलायंस को लेकर पूछे गए सवाल पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। लखनऊ में सोमवार एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि भविष्य में होने वाले चुनावों में सहयोगियों के साथ गठबंधन जारी रहेगा।  उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि इसका फॉर्मूला सीटों का बंटवारा नहीं बल्कि ‘चुनाव में जीत’ होगा

लखनऊ में एक संवाद कार्यक्रम में, जब अखिलेश से यह पूछा गया कि क्या कांग्रेस नेता राहुल गांधी और वह आगामी चुनावों में एक साथ प्रचार करते नजर आएंगे? उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के पास गठबंधन चलाने का व्यापक अनुभव है और हमेशा यह सुनिश्चित किया है कि उसके सहयोगियों को भी इस व्यवस्था से लाभ हो।

 

हमारे पास गठबंधन का अनुभव है- अखिलेश यादव

 

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आगे कहा, ”हमने कई गठबंधन किए हैं। हमारे पास गठबंधन का अनुभव है. समाजवादी पार्टी ने हमेशा अपने सहयोगियों के लिए लाभ सुनिश्चित किया है. हमने कभी किसी को धोखा नहीं दिया है. आज जो गठबंधन है वह आगे भी जारी रहेगा.” उन्होंने कहा कि भविष्य में गठबंधन की चर्चा सीटों के लिए सौदेबाजी के इर्द-गिर्द नहीं बल्कि चुनावी सफलता सुनिश्चित करने के इर्द-गिर्द घूमेगी।

 

सवाल सीटों का नहीं होगा, सवाल जीत का होगा- अखिलेश यादव

 

उन्होंने ये भी कहा, ”गठबंधन में सीटों का सवाल नहीं होगा। लोकसभा चुनाव के दौरान भी मैंने कहा था कि मुद्दा सीटों का नहीं है, मुद्दा जीत का है। यही फॉर्मूला फिर काम करेगा। सवाल सीटों का नहीं होगा, सवाल जीत का होगा.” सपा प्रमुख से जब यह पूछा गया कि ‘इंडिया’ गठबंधन कई राज्यों में समान गठबंधन व्यवस्था को बनाए रखने में विफल रहा है, तो उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी जानती है कि गठबंधन को कैसे बनाए रखा जाए।

  • Related Posts

    एससी एसटी के दुरुपयोग के चलते चित्रकूट में एक युवक ने दे दी अपनी जान!

    एससी एसटी एक्ट लगने से अवसाद में था…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार