महंगाई और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर पूरा विपक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेर रहा है। कांग्रेस ने पीएम मोदी को महंगाई मैन मोदी करार दिया है। इसके साथ ही तृणमूल कांग्रेस और सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी सरकार पर हमलावर हैं। विपक्ष मोदी सरकार पर चुनाव के तुरंत बाद आम आदमी पर बोझ डालने का आरोप लगा रहा है। इन सभी सवालों को लेकर पेट्रोल डीजल और सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि और देशों की तुलना में हमारे यहां कीमतों में कम बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हर संभव प्रयास कर रही है ताकि जनता पर कम से कम बोझ पड़े। उन्होंने आगे कहा कि जनता सरकार के साथ है, लेकिन विपक्ष अलग-थलग पड़ गया है इसलिए वो जनता को उकसाना बंद करे।






