मनीला में फरीदकोट की महिला की गोली मारकर हत्या, फाइनेंस कलेक्शन के दौरान हुआ हमला

Manila Punjab Woman Murder Case: फिलीपींस की राजधानी मनीला में पंजाब के फरीदकोट जिले के गांव घनीएवाला की रहने वाली एक पंजाबी महिला की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है. यह घटना उस समय हुई जब महिला अपने रोजमर्रा के काम के तहत फाइनेंस कारोबार की कलेक्शन के लिए जा रही थी. इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने अचानक उस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

मृतका की पहचान सुखवीर कौर बराड़ के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि सुखवीर कौर अपने पति इकबाल सिंह बराड़ के साथ पिछले कई सालों से मनीला में रह रही थी और वहीं पर दोनों फाइनेंस का कारोबार करते थे.

 

क्या है पूरा मामला?

 

जानकारी के मुताबिक, रविवार को सुखवीर कौर रोजाना की तरह कलेक्शन के लिए बाजार की ओर जा रही थी. इस दौरान रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उस पर अचानक ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. गोलियां लगने के कारण सुखवीर कौर की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए. स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक हमलावरों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला.

 

घटना का दुखद पहलू यह भी है कि मृतका का पति इकबाल सिंह बराड़ हाल ही में अपने पैतृक गांव घनीएवाला में थे. उनकी गैरहाजिरी में मनीला में सारे कारोबार और कलेक्शन की जिम्मेदारी सुखवीर कौर ही संभाल रही थी. जैसे ही इकबाल सिंह को इस हमले की जानकारी मिली तो वह तुरंत मनीला के लिए रवाना हो गए.

अंतिम संस्कार गांव में होगा

 

परिवार के सदस्यों के मुताबिक सुखवीर कौर का अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव घनीएवाला में ही किया जाएगा. फिलहाल शव को भारत लाने के लिए कानूनी और कागजी कार्रवाई पूरी की जा रही है. प्रक्रिया पूरी होने के बाद पार्थिव शरीर गांव लाया जाएगा और वहीं अंतिम संस्कार किया जाएगा.

  • Related Posts

    ‘उज्जैन की शाही मस्जिद का एक हिस्सा टूटेगा’, इंदौर HC से मुस्लिम पक्ष को झटका

    उज्जैन की शाही जामा मस्जिद की कमेटी द्वारा…

    Continue reading
    अमित शाह को 2025 में लद्दाख में पुलिस गोलीबारी में चार युवाओं की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया ?

    लद्दाख को संविधान की छठी अनुसूची में शामिल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘ये अहंकार नहीं तो क्या है? बीजेपी वाले गुंडागर्दी…’, थप्पड़ कांड पर भड़की कांग्रेस

    ‘ये अहंकार नहीं तो क्या है? बीजेपी वाले गुंडागर्दी…’, थप्पड़ कांड पर भड़की कांग्रेस

    विथ्या रामराज ने तोड़ा पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड, गुलवीर सिंह ने जीता सिल्वर

    विथ्या रामराज ने तोड़ा पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड, गुलवीर सिंह ने जीता सिल्वर

    UP राज्यसभा चुनाव में सपा से कौन जाएगा सदन?

    UP राज्यसभा चुनाव में सपा से कौन जाएगा सदन?

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने मनाई भगत सिंह जयंती

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने मनाई भगत सिंह जयंती

    इजरायली PM ने UAE का किया सीक्रेट दौरा! राष्ट्रपति से नेतन्याहू ने की मुलाकात 

    इजरायली PM ने UAE का किया सीक्रेट दौरा! राष्ट्रपति से नेतन्याहू ने की मुलाकात 

    TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन

    TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन