दलित वैचारिकी पर विमर्श : उत्तराखंड में दलितों के साथ भेदभाव और अत्याचार चरम पर

बाबा साहेब के विचारों का समता मूलक गरिमामयी समाज निर्माण हमारा लक्ष्य

पढ़ने , सवाल करने और आवाज उठाने की आदत डालनी होगी

 

कांडीखाल, मसूरी (उत्तराखंड) में 5 से 7 मई 2026 तक “दलित वैचारिकी के विमर्श” विषय पर तीन दिवसीय पैरालीगल ट्रेनिंग का सफल आयोजन जन हक मंच के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस कार्यक्रम में देशभर से आए शिक्षाविदों, शोधार्थियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ 5 मई को पंजीयन, परिचय एवं गीत सत्र के साथ हुआ, जिसका संचालन राजेश, कलावती एवं किशन शाह द्वारा किया गया। इसके उपरांत प्रतिभागियों ने अपने स्थानीय संघर्ष के अनुभव साझा किए। आयोजित सत्र को अरुणोदय विशाल, जबर सिंह ,
जगदीश वर्मा, कलावती, राजेश, विजया देवी, रेखा, रवि शाह, किशन शाह, विजय कुमार एवं रमेश ने संबोधित किया।

पहले दिन के दो सत्र हुए। “आजादी के 78 साल बाद भी दलित, आदिवासी और महिलाओं की वर्तमान स्थिति के लिए जिम्मेदार कौन? समाधान क्या और कैसे?” तथा विभिन्न विचारधाराएं क्या हैं? ‘वर्तमान समय में विचारधाराओं का टकराव और संवाद की संभावनाएं’ विषय पर किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ,समाजवादी चिंतक और पूर्व विधायक डॉ. सुनीलम, प्रख्यात आंबेडकरवादी और चर्चित लेखक भंवर मेघवंशी एवं फिल्मकार सुबोध कुमार शाह, सामाजिक कार्यकर्ता और जन हक मंच के संस्थापक जबर सिंह ने अपने विचार रखे।
दूसरे दिन भी दो सत्र आयोजित किए गये “लोकतांत्रिक मूल्य और संविधान” विषय पर भंवर मेघवंशी ने व्याख्यान दिया। “विकास की राजनीति” को लेकर परिचर्चा हुई। सुबोध कुमार शाह एवं ममता दास ने अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के दौरान फिल्म स्क्रीनिंग ‌भी आयोजित की गई।

 

चौथे सत्र में डॉ. सीमा माथुर एवं ममता दास ने “लिंग-भेद, पितृसत्ता और दलित–महिला राजनीति” विषय पर अपना वक्तव्य रखा और राजनीतिक परिदृश्य का विश्लेषण प्रस्तुत किया। ।
डॉ. सीमा माथुर ने प्रतिभागियों को गतिविधि के माध्यम से पितृसत्ता, लिंगभेद और दलित महिला राजनीति को स्पष्ट करते हुए संवैधानिक मूल्यों और सरकारी नीतियों के साथ- साथ नागरिक जिम्मेदारियों पर विशेष बल दिया। वहीं ममता दास ने युवाओं के समक्ष चुनौतियों और समाधान पर प्रकाश डालते हुए कानूनी जागरूकता को बेहद अहम बताया।
तीसरे दिन 7 मई को भंवर मेघवंशी ने “डॉ. आंबेडकर और हिंदुत्व की राजनीति” विषय पर बोलते हुए कहा कि बाबा साहेब आजीवन हिंदूत्व की राजनीति का विरोध करते रहे लेकिन आजकल हिंदूत्व की राजनीति करने वालों के द्वारा बाबा साहेब को लेकर भ्रम और झूठ फैलाया जा रहा है। जिसे तथ्यों के साथ हर स्तर पर स्पष्ट करना जरूरी है।
प्रतिभागियों के समक्ष जगदीश वर्मा, राजेश कुमार, कलावती एवं रेखा वर्मा द्वारा भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी गई जिसे विस्तृत चर्चा के बाद पारित किया गया।
संगोष्ठी के समापन के अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि
उत्तराखंड में दलितों के साथ भेदभाव और अत्याचार चरम पर है।
उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के विचारों का समता मूलक गरिमामयी समाज निर्माण हमारा लक्ष्य है।

सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा हमे पढ़ने , सवाल करने और आवाज उठाने की आदत डालनी होगी।
प्रतिभागियों के विमर्श का सार था कि जहां कहीं भी एकजुट होकर आवाज उठाई गई वहां
अत्याचारों और भेदभाव की घटनाओं में कमी देखी गई है।
सभी ने माना कि संगोष्ठी दलित वैचारिकी, सामाजिक न्याय, लैंगिक समानता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुई है ।
पूरे तीन दिन प्रतिभागियों के बीच चर्चा का दौर चला, जिससे सभी को एक दूसरे से सीखने और सिखाने का मौका मिला।
5और 6 मई को भोजन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें प्रतिभागियों ने लोकगीत और नृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम को लेकर सभी प्रतिभागियों की राय थी कि इस तरह के कार्यक्रम समता मूलक गरिमामयी समाज निर्माण के लिए सतत रूप से किए जाने चाहिए ताकि समाज के हर व्यक्ति को हक़ और सम्मान हासिल हो सके, देश की सभी संस्थानों में भागीदारी मिल सके तथा देश के संसाधनों पर दलितों की हिस्सेदारी सुनिश्चित की जा सकें।

  • Related Posts

    जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    • प्रदेश से पूंजी पलायन पर लगे रोक…

    Continue reading
    सुखबीर बादल की जान बचाने वाले इंस्पेक्टर की हरसिमरत कौर ने की तारीफ 
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    चंडीगढ़ । महाराष्ट्र में हुए हमले में पंजाब…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

    • By TN15
    • August 14, 2026
    वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

    जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

    • By TN15
    • August 14, 2026
    जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

    • By TN15
    • August 14, 2026
    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

    ‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

    • By TN15
    • August 14, 2026
    ‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

    अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

    • By TN15
    • August 14, 2026
    अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

    ‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है

    • By TN15
    • August 14, 2026
    ‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है