कोलकाता पहुंचे अखिलेश यादव ने CM ममता बनर्जी से की मुलाकात, कहा- दीदी आप हारी नहीं हैं…

 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कोलकाता में आज गुरुवार (7 मई) को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की. इस दौरान सपा चीफ अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी से कहा कि दीदी आप हारी नहीं हैं. इस दौरान टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी भी वहां मौजूद थे, अभिषेक बनर्जी ने अखिलेश का गले मिल कर स्वागत किया.

इससे पहले कोलकाता पहुंचे समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि बंगाल में जो हुआ है. लोकतंत्र को नष्ट करने का रास्ता निकाला है, लोकतंत्र को इतना नुकसान किसी ने नहीं पहुंचाया होगा जितना बीजेपी ने पहुंचाया है. बीजेपी की आंखों में दीदी खटकती हैं, ये नारी को कभी बढ़ते हुए नहीं देख सकते. यहां मतदान हुआ जरूर है लेकिन लोगों ने अपनी इच्छा से कम दबाव में ज्यादा मतदान किया है.

 

 

बीजेपी की आंखों में खटकती हैं दीदी- अखिलेश

 

 

कोलकाता में अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की आंखों में दीदी खटकती है इसलिए क्योंकि वह आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करती है. भारती जनता पार्टी सामंती सोच की है इनके संगी साथी लोग पुरुष वादी लोग है यह लोग नारी को बढ़ते हुए नहीं देखना चाहते हैं.

अखिलेश ने कहा कि जितनी भी संस्थाएं थी जिनका काम था कि निष्पक्ष चुनाव हो, उन तमाम संस्थाओं ने अपनी क्रेडिबिलिटी खो दी. जब उत्तर प्रदेश में बाय इलेक्शन हुआ था तो फोर्सज को लगाकर लोगों का वोट रोका गया था. बंगाल में डेमोक्रेसी को डिस्ट्रॉय करने का रास्ता निकाला है.

 

ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से किया इनकार

 

पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजे आने के बाद बीजेपी ने प्रचंड बहुमत हासिल कर लिया है. बीजेपी ने 207 सीटों पर जीत हासिल की है. वहीं ममता बनर्जी की पार्टी को 80 सीटों पर जीत मिली है. बीजेपी के जीत के बाद ममता बनर्जी ने सीएम पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है. इस चुनाव के बाद बंगाल में हिंसा भड़की हुई है. बुधवार (6 मई) को बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट की गोली मारकर हत्या कर दी गई. चुनाव के बाद बंगाल के विभिन्न इलाकों में हिंसा की तस्वीरें सामने आई हैं.

  • Related Posts

    स्वराज सत्याग्रह यात्रा: “स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार”
    • TN15TN15
    • June 13, 2026

    हिमाचल प्रदेश में हाल में पंचायती राज संस्थाओं…

    Continue reading
    वानी से इंकार, चाहिए जिला हिसार
    • TN15TN15
    • June 13, 2026

    सिवानी की दशक पुरानी न्यायसंगत मांग   डॉ.…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रूहेला राजपूत समाज, मोदीनगर द्वारा मीठा जल वितरण सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन

    • By TN15
    • June 14, 2026
    रूहेला राजपूत समाज, मोदीनगर द्वारा मीठा जल वितरण सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन

    आखिर कब तक यह संघर्ष…?

    • By TN15
    • June 14, 2026
    आखिर कब तक यह संघर्ष…?

    यमुना की स्वच्छता का संकल्प: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रेरणादायक पहल

    • By TN15
    • June 14, 2026
    यमुना की स्वच्छता का संकल्प: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रेरणादायक पहल

    पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन सीटू, गौतम बुद्ध नगर द्वारा भीषण गर्मी में राहत हेतु निःशुल्क मीठे शरबत एवं जल वितरण कार्यक्रम आयोजित

    • By TN15
    • June 14, 2026
    पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन सीटू, गौतम बुद्ध नगर द्वारा भीषण गर्मी में राहत हेतु निःशुल्क मीठे शरबत एवं जल वितरण कार्यक्रम आयोजित

    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    • By TN15
    • June 13, 2026
    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

    • By TN15
    • June 13, 2026
    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह