शुभेंदु अधिकारी के पीए को मारने के पीछे क्या थी वजह? बीजेपी नेता का बड़ा खुलासा!

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बुधवार को हुई सनसनीखेज वारदात ने देश की राजनीति में काला अध्याय जोड़ दिया है। बीजेपी के नेता और मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। यह वारदात चुनावी परिणाम और सत्ता परिवर्तन के दो दिन बाद हुई है। अब इस पर बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी का बयान सामने आया है।

शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि शुभेंदु का करीबी होने की वजह से मर्डर हुआ है। क्योंकि शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर में ममता बनर्जी को हराया. हत्या के पीछे यही कारण हो सकता है। चंद्रनाथ की बॉडी से चार बुलेट निकाली गई है। उनका मर्डर बहुत नजदीक से किया गया है. हत्या करने वाला खूनी है, आतंकवादी है। जैसे यूपी में हालातों को बदला है, बिहार में भी बदला है. वैसे ही यहां भी हालात को बदला जाएगा।

पूरी वारदात कैसे हुई है

घटना देर रात की है. जब बंगाल से चौंकाने वाली खबर आई. यहां शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना नार्थ 24 परगना जिले के मध्यमग्राम के डोहरिया मोड़ पर हुई. उस समय चंद्रनाथ रथ अपनी गाड़ी में मौजूद थे. अपने घर के पास ही थे।

हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे। उन्होंने पहले उनकी गाड़ी रुकवाई और फिर एक के बाद एक तीन राउंड गोलियां चलाईं। गोली सीधे उनके सीने में मारी गई. इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के वक्त गाड़ी में एक शख्स और थे, जो इस दौरान घायल हो गए।

इस मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है. जांच का फोकस एक सिल्वर रंग की गाड़ी है। इसी से चंद्रनाथ रथ की गाड़ी को रोका गया था। यह तकरीबन रात 10 बजे 20 मिनट पर चंद्रनाथ की गाड़ी उनके घर की गली की तरफ मुड़ी थी। घर से मात्र 100 मीटर पर इस सिल्वर रंग की गाड़ी (WB 74 AK 2270) को हमलावरों ने चंद्रनाथ रथ की गाड़ी के सामने लगा दिया. इससे चंद्रनाथ रथ की गाड़ी रुक गई. मौके का फायदा उठाकर हमलावरों ने उनपर हमला कर दिया।

  • Related Posts

    आखिर 38 मौतों के सौदागर का संरक्षक कौन है?

    सागर शराब त्रासदी मौतों के पीछे किसका संरक्षण,…

    Continue reading
    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!