कोलकाता के भवानीपुर सीट पर कालीघाट इलाके में शुभेंदु अधिकारी के सामने टीएमसी समर्थकों ने जय बांग्ला के नारे लगाए। शुभेंदु ने कहा ये वोटर्स नहीं हैं, बाहरी लोग हैं। शुभेंदु ने वहीं से किसी को फोन किया, कहा मैं यहीं हूं, आप आइये. जवाब में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के नारे लगाए।
वहीं, टीएमसी नेता काजोरी बनर्जी नेता ने कहा कि ‘हमलोग शांतिपूर्वक वोट देने आए थे, उन्होंने अशांति फैलाने की कोशिश की है। वे गलत आरोप लगा रहे हैं, उनपर कोई आक्रमण नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि शुभेंदु बनर्जी ने वोट प्रभावित करने की कोशिश की है.’ मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने कहा कि सब कुछ कंट्रोल में है।

सुवेंदु अधिकारी ने बातचीत के दौरान बताया कि वह जय बांग्ला का आदमी था, मुंह तोड़ जवाब दिया है. पहले मैं 15 मिनट सुनता रहा, पर जब वह हमारे धर्म के खिलाफ हमारे भगवानों के खिलाफ बोलने लगा तो मैं मुंह तोड़ जवाब दिया है। वह तो बस यह चाहते हैं कि इस तरीके की तस्वीरें मीडिया में आए कि सुवेंदु हंगामा कर रहे हैं।