जनता के टैक्स के पैसों से हो रहा विकास

विकास में चल रहा है विनाश,, ना कोई जवाबदेही ,,
कुछ वर्ष पहले छोटी सी घटना पर दूसरों से इस्तीफा मांगने वाले इस विकास पर क्या इस्तीफा देंगे,,
ये है हमारे “विकास मॉडल” का लाइव डेमो। 79 हजार करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट, और हालत ऐसी कि फीता काटने से पहले ही आग ने स्वागत कर दिया। अब कोई समझाए कि ये रिफाइनरी बनी है पेट्रोल बनाने के लिए या खुद जलने के लिए?

कल साहब लोग आएंगे, कैमरा चमकेगा, हेलीकॉप्टर उतरेगा, भाषण में “ऐतिहासिक”, “विश्वस्तरीय”, “नया भारत” जैसे शब्द उड़ेंगे, लेकिन जमीन पर क्या है? उद्घाटन से एक दिन पहले ही सिस्टम ने हाथ जोड़ दिए। ये वही देश है जहां जनता को बताया जाता है कि सब कंट्रोल में है, बस सवाल मत पूछो। 79 हजार करोड़ की चीज अगर चालू होने से पहले ही धुआं छोड़ने लगे तो समझ लो पैसा कम और लापरवाही ज्यादा लगी है।

अब वही पुराना खेल शुरू होगा, जांच कमेटी बनेगी, रिपोर्ट आएगी, फाइलों में दब जाएगी, और अगला उद्घाटन तैयार। जनता फिर ताली बजाएगी, क्योंकि और क्या ही ऑप्शन बचा है? सच ये है कि यहां प्रोजेक्ट कम और इवेंट ज्यादा बनते हैं। काम बाद में होता है, फोटो पहले। देश चलाना है या रील बनानी है, ये फैसला शायद किसी ने अभी तक किया ही नहीं। और हां, जो लोग हर बार आंख बंद करके “सब बढ़िया है” बोलते हैं, उन्हें ये आग भी शायद “विकास की चमक” ही लगेगी। बाकी जो थोड़ा दिमाग इस्तेमाल करते हैं, उन्हें ये साफ दिख रहा है कि चमक के नीचे कितना कच्चा काम पड़ा है।

  • Related Posts

    बदले जाएंगे 10 और 20 रुपए के नोट, आरबीआई ने कर दिया बड़ा ऐलान!
    • TN15TN15
    • July 17, 2026

    यूपीआई का जमाना है। लोग कैश कम ही…

    Continue reading
    शेखर सुमन शो से जुड़े कारोबारी पर ED की छापा?
    • TN15TN15
    • July 10, 2026

    मुंबई। तो क्या अब ईडी का काम बस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब

    • By TN15
    • August 8, 2026
    CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब

    रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट

    • By TN15
    • August 8, 2026
    रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट

    बाढ़ ही खा रही  थी फसल को : खुद एनटीए ने ही लीक किए पर्चे!

    • By TN15
    • August 8, 2026
    बाढ़ ही खा रही  थी फसल को : खुद एनटीए ने ही लीक किए पर्चे!

    PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार  

    • By TN15
    • August 8, 2026
    PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार  

    रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं…’

    • By TN15
    • August 8, 2026
    रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं…’

    मूड खराब है तो मत आओ ऑफिस, इस कंपनी ने लागू की Unhappy Leave पॉलिसी

    • By TN15
    • August 8, 2026
    मूड खराब है तो मत आओ ऑफिस, इस कंपनी ने लागू की Unhappy Leave पॉलिसी