CBSE बोर्ड ने सुरक्षा और पारदर्शिता को लेकर दी जानकारी

अफवाहों पर भरोसा न करें, QR कोड सिर्फ परीक्षा सुरक्षा के लिए’

ऋषी तिवारी
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्रों में मौजूद QR कोड्स को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही भ्रामक अफवाहों पर स्पष्टीकरण दिया है। बोर्ड ने एक आधिकारिक एडवाइजरी जारी कर छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से अपील की है कि वे बिना सत्यापन के किसी भी तरह की अफवाह पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही यकीन करें।

 

 

परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता पर सवाल

 

 

हाल के दिनों में सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर एक दावा तेजी से वायरल हो रहा था। कुछ छात्रों और यूजर्स ने दावा किया कि प्रश्नपत्र पर दिए गए QR कोड को स्कैन करने या उससे जुड़े टेक्स्ट को गूगल पर सर्च करने पर कुछ अलग नाम, प्रोफाइल और असंबंधित कंटेंट सामने आ रहा है। इसके बाद से परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता पर सवाल उठने लगे थे और यह भ्रम फैल गया कि सीबीएसई के पेपर कहीं किसी बाहरी व्यक्ति या संस्था से तो जुड़े नहीं हैं।

 

CBSE ने दी ये सफाई

 

अपनी एडवाइजरी में CBSE ने इन सभी दावों को पूरी तरह से तथ्यहीन और भ्रामक करार दिया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया कि प्रश्नपत्रों पर मौजूद QR कोड किसी वेबसाइट, बाहरी लिंक या किसी व्यक्ति तक पहुंचने के लिए नहीं बनाए गए हैं। ये कोड परीक्षा प्रणाली का एक अभिन्न हिस्सा हैं, जिनका इस्तेमाल सिर्फ परीक्षा की सुरक्षा (Security), ऑथेंटिकेशन (Authentication) और ट्रैकिंग के लिए किया जाता है। स्कैन करने पर इनमें सिर्फ एक निर्धारित टेक्स्ट ही दिखता है।

 

जानबूझकर फैलाई जा रही गलत जानकारी

 

CBSE ने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कुछ तत्व जानबूझकर इन असंबंधित सर्च रिजल्ट्स को जोड़कर गलत जानकारी फैला रहे हैं। बोर्ड का मानना है कि इस तरह की अफवाहें फैलाकर सीबीएसई की छवि और विश्वसनीयता को जानबूझकर नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।

 

छात्रों और अभिभावकों के लिए CBSE की खास अपील

 

—बिना पुष्टि के किसी भी जानकारी को सोशल मीडिया पर साझा न करें।
—केवल CBSE के आधिकारिक स्रोतों और वेबसाइट पर ही भरोसा करें।
—ऐसी किसी भी सामग्री को फॉरवर्ड या प्रमोट करने से बचें, जो शैक्षणिक संस्थानों की विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचा सकती है।

बोर्ड ने सभी हितधारकों से जिम्मेदारी के साथ सूचना साझा करने की अपील की है। साथ ही छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपनी पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी पर पूरा ध्यान केंद्रित करें और इस तरह की बेबुनियाद अफवाहों से खुद को दूर रखें।

  • Related Posts

    किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर पुलिस दमन की सीटू ने की कड़ी निंदा
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    गिरफ्तार किसानों को तत्काल रिहा करने की मांग,…

    Continue reading
    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की इस बात पर कांग्रेस की ओर से आया जवाब
    • TN15TN15
    • October 21, 2026

    नई दिल्ली। भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    • By TN15
    • November 17, 2026
    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

    • By TN15
    • November 17, 2026
    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन

    • By TN15
    • November 16, 2026
    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन

    Social Media : आरएसएस भाजपा का षड्यंत्र डिकोडेड,चन्द्रशेखर को कैसे बनाया बीजेपी की बी टीम

    • By TN15
    • November 16, 2026
    Social Media : आरएसएस भाजपा का षड्यंत्र डिकोडेड,चन्द्रशेखर को कैसे बनाया बीजेपी की बी टीम

    347वीं किसान पंचायत संपन्न : 26 नवंबर को खेती बचाओ – रोजगार बचाओ -लोकतंत्र बचाओ – संविधान बचाओ आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करें किसान

    • By TN15
    • November 16, 2026
    347वीं किसान पंचायत संपन्न : 26 नवंबर को खेती बचाओ – रोजगार बचाओ -लोकतंत्र बचाओ – संविधान बचाओ आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करें किसान

    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    • By TN15
    • October 22, 2026
    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?