श्रीराम कथा में श्रीराम जानकी विवाह धूमधाम से मनाया गया

लखन ह्रदय लालसा विशेषी। जाइ जनकपुर आयहु देखी।।

देव मणि शुक्ल

नोएडा सेक्टर 82 स्थित ईडब्ल्यूएस पॉकेट 7 सेंट्रल पार्क में आयोजित श्रीराम कथा के पांचवें दिन हनुमान जयंती के पावन पर्व पर कथा व्यास अनंत श्री विभूषित महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी पंचमानंद जी महाराज के सानिध्य में हनुमान जी का हजारी पूजन बड़े धूमधाम से मनाया गया। कथा पंडाल में सुबह 5 बजे से भक्तों का जमावड़ा लग गया था। जय श्री राम के नारों से पूरा पंडाल भक्ति मय हो गया था। हनुमान जयंती पर आचार्यो द्वारा विधिवत पूजन कराया गया तत्पश्चात आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया।

 

श्री राम कथा के पांचवें दिन कथा व्यास अनंत श्री विभूषित महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी पंचमानंद जी महाराज ने श्रीराम सीता विवाह, लक्ष्मण परशुराम संवाद आदि प्रसंगो जनकपुरी पहुंचने पर मुनि समेत दोनों भाइयों का जनक जी द्वारा भव्य स्वागत सत्कार किया जाता है। जनक जी अपनी प्रतिज्ञा से सभी को अवगत कराते हैं कि जो भी शिव धनुष को तोड़ेगा उसी के साथ जानकी का विवाह होगा। जनक जी का प्रण सुनकर देश देशांतर के बलशाली राजा आए लेकिन तमाम कोशिश के बाद भी धनुष नहीं तोड़ पाए । गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर भगवान राम ने धनुष उठा लिया। भगवान राम के छूते ही धनुष टूट गया और जानकी जी ने राम जी के गले में वरमाला डाल देती हैं। देवता ऊपर से पुष्प वर्षा करते हैं और चारों ओर खुशियां छा जाती हैं।

श्री राम कथा आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी देव मणि शुक्ल ने बताया कि 3 अप्रैल को राम राज्याभिषेक की तैयारी, राम वनवास, केवट संवाद आदि प्रसंगों का सुंदर वर्णन कथा व्यास द्वारा किया जाएगा। श्री राम जानकी विवाह के मुख्य यजमान नागेश सिंह एवं श्रीमती सुमन सिंह थी।
इस अवसर पर देव मणि शुक्ल , सिया राम, रवि राघव, गोरे लाल, अनूप सिंह, रमेश कुमार वर्मा, संजय पांडेय, अंगद सिंह तोमर,हरि शंकर सिंह, ब्रिजेन्द्र सिंह, सत्येन्द्र प्रताप सिंह,रमेश चंद शर्मा, विष्णु शर्मा,हंस मणि शुक्ल, संगम प्रसाद मिश्र, बी के भारद्वाज, आशीष कुड्डू, विजय जी,विनोद मुद्गल,विकास शर्मा, रविंद्र सिंह , विजय कुमार झा , घनश्याम जोशी, सर्वेश कुमार तिवारी, दीपक तिवारी, राकेश कुमार, दिनेश पाठक, कमल यादव, संजीव कुमार मिश्रा, अनिल कुमार शर्मा, अनिल कुमार चौधरी, आयुष तिवारी, अवनीश तिवारी, विकास कुमार, गिरिराज जी, पंकज झा, मुरारी झा, राजेश कुमार पाठक, संजय मग्गू, देव नारायण तिवारी, पदम सिंह, प्रदीप सिंह परमार,शिव चौधरी,राम भरोसे झा, उपेंद्र सिंह, राजेश कुमार सिंह, बृजेश चंद्र पांडेय, प्रभात रंजन, राकेश कुमार यादव, प्रमोद दीक्षित, धर्मेंद्र सिंह, धर्मेंद्र कुमार मिश्रा, शिव कुमार पाठक, कृष्णा दूबे, मनीष मिश्रा, सी एल तिवारी, रंजन गिरि, मुक्तेश भारद्वाज, नागेश सिंह, सुभाष चन्द्र शर्मा, अंशु झा, हनुमान कुमार,एस पी मिश्रा, प्रदीप कुमार यादव,पान सिंह, शिव कुमार चौधरी सहित तमाम सेक्टरवासी भक्त मौजूद रहे।

  • Related Posts

    संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा व अखिल भारतीय किसान सभा का जिलाधिकारी कार्यालय पर जेल भरो आंदोलन
    • TN15TN15
    • August 10, 2026

    ग्रेटर नोएडा । केंद्रीय ट्रेड यूनियनों (INTUC, AITUC,…

    Continue reading
    ‘मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं…’, IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी
    • TN15TN15
    • August 8, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को जीवन की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान संघर्ष समिति की 344वीं किसान पंचायत संपन्न

    • By TN15
    • August 12, 2026
    किसान संघर्ष समिति की 344वीं किसान पंचायत संपन्न

    ‘राहुल गांधी के रूप में जिन्ना..’: बीजेपी MP ने कांग्रेस नेतृत्व पर लगाया बेहद गंभीर आरोप- डूब मरना चाहिए

    • By TN15
    • August 12, 2026
    ‘राहुल गांधी के रूप में जिन्ना..’: बीजेपी MP ने कांग्रेस नेतृत्व पर लगाया बेहद गंभीर आरोप- डूब मरना चाहिए

    लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी

    लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी

    36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी

    36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी

    ‘उत्तर देने को तैयार हूं, विपक्ष…’, अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव

    ‘उत्तर देने को तैयार हूं, विपक्ष…’, अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव

    हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप

    हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप