2 अप्रैल को माचागोरा में होगी किसान मजदूर पंचायत

माचागोरा डूब प्रभावित और अडानी पेंच प्रभावित किसानों, मजदूरों, आदिवासियों के संघर्ष की आवाज देश भर में पहुंचाने के लिए की जा रही है पंचायत

सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाई गई कमेटी से सभी 35 गांव का दौरा करने की अपील की जाएगी

छिंदवाड़ा। किसान संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष बलराम पटेल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों-मजदूरों के ज्वलंत मुद्दों को लेकर किसान संघर्ष समिति द्वारा 2 अप्रैल को माचागोरा (छिंदवाड़ा) बांध स्थल पर किसान मजदूर पंचायत का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि माचागोरा डूब प्रभावित और अडानी पेंच प्रभावित किसानों, मजदूरों, आदिवासियों के संघर्ष की आवाज देश भर में पहुंचाने के लिए पंचायत की जा रही है।
उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाई गई कमेटी से सभी 35 गांव का दौरा करने की अपील की जाएगी।
उन्होंने बताया कि पंचायत में मुख्य रूप से सभी फसलों पर C2+50% न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी, किसानों की संपूर्ण कर्जामुक्ति, भारत-अमरीका मुक्त व्यापार समझौता रद्द करने, बिजली संशोधन विधेयक एवं
बीज विधेयक 2025 को वापस लेने, आदर्श पुनर्वास नीति 2002 लागू कर सभी विस्थापितों का पूर्ण पुनर्वास करने, कमांड एरिया की जमीन के आधार पर उचित मुआवजा प्रदान करने, प्रत्येक वयस्क पुत्री को मकान निर्माण हेतु पट्टा एवं आर्थिक सहायता देने, डूब क्षेत्र में प्रभावित किसानों को भूमि आवंटन कर खाद, बीज, फसल बीमा एवं किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) का लाभ देने, जमीन के बदले जमीन देने तथा कृषि योग्य भूमि के अधिग्रहण पर रोक लगाने जैसी मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
इसके साथ ही चार श्रम संहिताओं को रद्द करने, मनरेगा को बहाल करने, न्यूनतम मजदूरी 26,000 रुपये प्रतिमाह सुनिश्चित करने, 200 दिन का रोजगार एवं 700 रुपये दैनिक मजदूरी की गारंटी की मांग भी पंचायत में उठाई जाएगी।
जिला अध्यक्ष ने बताया कि इस किसान मजदूर पंचायत को संबोधित करने हेतु देश के विभिन्न राज्यों से प्रमुख किसान एवं मजदूर संगठनों के नेताओं की उपस्थिति रहेगी। इनमें गुजरात से आदिवासी एकता परिषद के सचिव अशोक चौधरी, शमहाराष्ट्र (बीड़) से किसान संघर्ष समिति की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो. सुशीला ताई मोराळे, महाराष्ट्र (अकोला) से शेतकरी विकास मंच के अध्यक्ष हुसैन खान, भोपाल से अखिल भारतीय किसान सभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रहलाददास बैरागी, सागर से भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप ठाकुर, अनूपपुर से रामपुर बटुरा खुली खदान परियोजना प्रभावित किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेश भूषण, इंदौर से भारतीय किसान मजदूर सेना के प्रदेश अध्यक्ष बबलू जाधव, रीवा से किसान संघर्ष समिति के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह शंखू, कटनी से प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. ए. के. खान सहित अनेक नेता शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि पंचायत में प्रस्ताव पारित कर आगामी आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी।
सम्मेलन के दौरान एक प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाएगा जिसे दिन भर की बहस के बाद पारित किया जाएगा।

  • Related Posts

    PU कैंपस में अनोखा प्रचार, ‘गोरिल्ला’ बनकर छात्र कर रहे कैंपेनिंग
    • TN15TN15
    • August 29, 2026

    पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल चुनाव को लेकर…

    Continue reading
    ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका! CM शुभेंदु के आदेश पर पुलिस का एक्शन
    • TN15TN15
    • August 29, 2026

    कोलकाता पुलिस ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

     पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट की कार्रवाही पूर्णतया अवैधानिक एवं संवैधानिक अधिकारों का हनन

    • By TN15
    • August 29, 2026
     पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट की कार्रवाही पूर्णतया अवैधानिक एवं संवैधानिक अधिकारों का हनन

    ब्रिक्स से पहले भारत का ‘जैवलिन दांव’, अमेरिका से मिसाइल डील के पीछे क्या है रणनीति?

    • By TN15
    • August 29, 2026
    ब्रिक्स से पहले भारत का ‘जैवलिन दांव’, अमेरिका से मिसाइल डील के पीछे क्या है रणनीति?

    PU कैंपस में अनोखा प्रचार, ‘गोरिल्ला’ बनकर छात्र कर रहे कैंपेनिंग

    • By TN15
    • August 29, 2026
    PU कैंपस में अनोखा प्रचार, ‘गोरिल्ला’ बनकर छात्र कर रहे कैंपेनिंग

    ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका! CM शुभेंदु के आदेश पर पुलिस का एक्शन

    • By TN15
    • August 29, 2026
    ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका! CM शुभेंदु के आदेश पर पुलिस का एक्शन

    ब्रिक्स से पहले भारत का ‘जैवलिन दांव’, अमेरिका से मिसाइल डील के पीछे क्या है रणनीति?

    • By TN15
    • August 29, 2026
    ब्रिक्स से पहले भारत का ‘जैवलिन दांव’, अमेरिका से मिसाइल डील के पीछे क्या है रणनीति?

    अंकित बालियान मर्डर केस में नया वीडियो, पीला पटका ओढ़े शख्स कौन?

    • By TN15
    • August 29, 2026
    अंकित बालियान मर्डर केस में नया वीडियो, पीला पटका ओढ़े शख्स कौन?