शिव जी पर विल्वपत्र चढ़ाने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं – महामंडलेश्वर स्वामी पंचमानंद जी महाराज

श्री राम कथा के दूसरे दिन शिव पार्वती विवाह का रोचक वर्णन हुआ

नोएडा सेक्टर 82 के पॉकेट 7 के सेंट्रल पार्क में आयोजित श्रीराम कथा के दूसरे दिन कथा व्यास अनंत श्री विभूषित महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी पंचमानंद जी महाराज ने शिव पार्वती विवाह का रोचक वर्णन किया। हिमालय राज की कन्या पार्वती बड़ी होने लगती हैं। पार्वती ने मन में प्रण लिया की वह शिव को पति के रूप में प्राप्त करेंगी। देवता भी शिव जी को मनाते हैं कि वह पार्वती से विवाह कर लें लेकिन शिव जी इसके लिए तैयार नहीं हुए। माता पार्वती शिव जी को प्राप्त करने के लिए कठिन तपस्या करती हैं। भगवान शिव प्रसन्न हो विवाह के लिए तैयार हो जाते हैं। देवताओं , भूत , पिशाचों को लेकर तन में भस्म लगाए शिव बारात लेकर हिमालयराज के यहां पहुंचते हैं।माता मैना दूल्हे का भेष देखकर डर जाती हैं और पार्वती का विवाह करने से मना कर देती हैं ।सभी ने समझाया कि शिव जी कोई साधारण नहीं हैं वह तो देवों के देव हैं। मां पार्वती और भगवान शिव का विवाह होता है और देवता पुष्पों की वर्षा करते हैं । उन्होंने बताया कि शिव जी पर विल्वपत्र अर्पित करने से भगवान शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं।
श्री राम कथा आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी देव मणि शुक्ल ने बताया कि श्रीराम कथा नित्य 4 बजे से 9 बजे तक हो रही है। 31 मार्च को नारद मोह की कथा एवं भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
इस अवसर पर देवमणि शुक्ल , रवि राघव , गोरे लाल, संजय पांडे, हरि शंकर सिंह, रमेश चंद्र शर्मा, हंसमणि शुक्ल, अंगद सिंह तोमर,विष्णु शर्मा , संजय शुक्ला,रविंद्र कुमार ,विश्वनाथ त्रिपाठी, गौरव , पप्पू सिंह, अनूप सिंह,विकास शर्मा, संगम प्रसाद मिश्र,सी एल तिवारी, धर्मेंद्र सिंह, रंजन गिरि, विकास कुमार, प्रकाश जोशी, सर्वेश तिवारी, घनश्याम जोशी, ललित फुलेरा, राकेश कुमार शर्मा, विकास कुमार, दीपक तिवारी, अरूण गौर, प्रद्युमन श्रीवास्तव, संजीव ढाली, मुक्तेश भारद्वाज,राकेश कुमार, सुभाष चन्द्र शर्मा, धर्मेंद्र मिश्रा, वी सी पांडेय सहित तमाम सेक्टरवासी भक्त मौजूद रहे।

  • Related Posts

    10 अगस्त को किसान-मजदूरों का जेल भरो, सड़क रोको और चक्का जाम आंदोलन 
    • TN15TN15
    • August 6, 2026

    अमेरिका से ट्रेड डील के खिलाफ सड़कों पर…

    Continue reading
    झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, ‘पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या’
    • TN15TN15
    • August 5, 2026

    दिल्ली के जंतर-मंतर का छात्र आंदोलन एक तरफ…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली : यदि जेन जी इतनी ही हमदर्दी है तो सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरें मोहन भागवत! 

    • By TN15
    • August 7, 2026
    सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली : यदि जेन जी इतनी ही हमदर्दी है तो सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरें मोहन भागवत! 

    मोहन भागवत ने कहा- Gen Z पर अंधा विश्वास, प्रियंका गांधी बोलीं- ‘उन्हें उनकी…’

    • By TN15
    • August 7, 2026
    मोहन भागवत ने कहा- Gen Z पर अंधा विश्वास, प्रियंका गांधी बोलीं- ‘उन्हें उनकी…’

    समाज का घिनौना चेहरा : वृद्धाश्रम में मर गया मुंबई का कपड़ा व्यापारी, तीन बेटियों में से एक भी न आ पाई-अंतिम संस्कार के लिए भेज दिए 5100 रुपए

    • By TN15
    • August 7, 2026
    समाज का घिनौना चेहरा : वृद्धाश्रम में मर गया मुंबई का कपड़ा व्यापारी, तीन बेटियों में से एक भी न आ पाई-अंतिम संस्कार के लिए भेज दिए 5100 रुपए

    सरकारी स्कूल बचेंगे तो शिक्षा, संस्कार और संस्कृति भी बचेगी

    • By TN15
    • August 7, 2026
    सरकारी स्कूल बचेंगे तो शिक्षा, संस्कार और संस्कृति भी बचेगी

    गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर सीटू ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    • By TN15
    • August 7, 2026
    गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर सीटू ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    AI Jobs Layoffs: भारत के लिए मौका, वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट; अमीर देशों में AI से नौकरी जाने का खतरा 3 गुना

    • By TN15
    • August 6, 2026
    AI Jobs Layoffs: भारत के लिए मौका, वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट; अमीर देशों में AI से नौकरी जाने का खतरा 3 गुना