3 घंटे 22 मिनट की चार हीरो वाली ये फिल्म OTT पर No.1, रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को पछाड़ा

सिनेमाघरों में जहां एक तरह रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ कहर बरपा रही है तो वहीं ओटीटी पर एक चार हीरो वाली फिल्म ने तहलका मचाया हुआ है। 3 घंटे 22 मिनट की इस फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इतना जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है कि ये नंबर 1 ट्रेंड कर रही है और इसने धुरंधर को भी पीछे छोड़ दिया है।

 

‘बॉर्डर 2’ ने ओटीटी पर मचाया तहलका

 

दरअसल हम जिस 3 घंटे 22 मिनट की फिल्म की बात कर रहे हैं वो ‘बॉर्डर 2’ है. थिएटर में गरजने के बाद अब इसकी दहाड़ ओटीटी पर भी गूंज रही है। इस फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी ने अहम रोल प्ले किया है। ये वॉर ड्रामा 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने अपनी देशभक्ति से भरी थीम और स्टार कास्ट की दमदार परफॉर्मेंस के चलते दर्शकों का दिल छू लिया और ये सुपर-डुपर हिट रही।

थिएटर में ज़बरदस्त सफलता के बाद, भारत की सबसे बड़ी वॉर फ़िल्म ‘बॉर्डर 2’ अब ओटीटी पर भी खूब धूम मचा रही है और इसे ऑनलाइन बड़ी संख्या में दर्शक मिल रहे हैं। यही वजह है कि यह फ़िल्म इस समय भारत में नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है और इसने रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर धुरंधर को भी पीछे छोड़ दिया है।

3 घंटे 22 मिनट की चार हीरो वाली ये फिल्म OTT पर No.1, रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को पछाड़ा

 

नेटफ्लिक्स की टॉप 10 मोस्ट ट्रेंडिंग फिल्में

 

नेटफ्लिक्स द्वारा जारी 16 मार्च से 22 मार्च तक की टॉप 10 मोस्ट ट्रेंडिंग मूवीज की लिस्ट में नंबर 1 पर बॉर्डर 2 है, वहीं धुरंधर दूसरे नंबर पर है. तीसरे नंबर पर साउथ मूवी मेड इन कोरिया है. जबकि चौथे नंबर पर विद लव और पांचवें नंबर पर वॉर मशीन है। वहीं छठे नंबर पर फंकी है. सातवीं पोजिशन पर अनोरा और 8वें नंबर पर ग्लेडियेटर 2 है. जबकि राजी 10वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है।

3 घंटे 22 मिनट की चार हीरो वाली ये फिल्म OTT पर No.1, रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को पछाड़ा

 

बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

 

बता दें कि 275 करोड़ के बजट में बनी बॉर्डर 2 ने वर्ल्डवाइड 464 करोड़ का कलेक्शन किया था, वहीं भारत में इसकी ग्रॉस कमाई 392 करोड़ रुपये रही थी। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.7 है।

 

बॉर्डर 2 के बारे में

 

टी सीरीज और जेपी फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस और अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित बॉर्डर 2 में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, सोनम बाजवा, मेधा राणा और अन्या सिंह जैसे कई कलाकार शामिल हैं. ये फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है।

  • Related Posts

    ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग 

    ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ एक बार फिर मुश्किलों…

    Continue reading
    दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    हर साल भारतीय सिनेमा में अपने यादगार और…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    वोटों का हिसाब ..

    वोटों का हिसाब ..

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया