‘मुझे 10 बार गलत छुआ’, महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने सनोज मिश्रा पर लगाए गंभीर आरोप!

महाकुंभ वायरल गर्ल के नाम से फेमस मोनालिसा भोसले की पर्सनल जिंदगी सुर्खियो में छाई हुई है। हाल ही में मोनालिसा ने केरल में अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फहमान खान संग हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की थी। मोनालिसा और फहमान की अचानक शादी ने हर किसी को हैरान कर दिया. उन पर ‘लव जिहाद’ के आरोप लगे हैं।

इन सबके बीच मोनालिसा को अपनी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कराने जा रहे निर्देशिक सनोज मिश्रा पर वायरल गर्ल ने गंभीर आरोप लगाए हैं। कोच्चि में अपने पति फरमान के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए, मोनालिसा ने कहा कि वे दोनों इस समय धमकियों और बढ़ते दबाव का सामना कर रहे हैं।

 

मोनालिसा ने सनोज मिश्रा पर लगाए गंभीर आरोप

 

मोनालिसा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रोते हुए कहा कि सनोज मिश्रा कोई अच्छा आदमी नहीं है. मोनालिसा ने कहा, “ मुझे पता है कि मुझ पर क्या बीती है, सनोज मिश्रा ने मुझे कई बार गलत तरीके से छुआ और जब मैंने अपने परिवार को इस बारे में बताया तो मेरी फैमिली ने भी मेरा साथ नहीं दिया. मेरे साथ अन्याय हुआ है और मुझे सिर्फ इंसाफ चाहिए। सनोज मिश्रा ने मुझे टच किया था और जब मैंने अपनी फैमिली को इस बारे में बताया तो उन्होंने कहा नहीं-नहीं पहली मूवी है तो क्या पहली मूवी के लिए मेरा रेप करवाओगे .

 

 

सनोज मिश्रा पर शोषण का लगाया आरोप

 

मोनालिसा ने सनोज मिश्रा के बर्ताव को लेकर और भी आरोप लगाए और दावा किया कि वे लगातार लोगों का शोषण करते हैं. वायरल गर्ल ने कहा, “सनोज मिश्रा इतने गंदे इंसान हैं कि वे फ़िल्मों का नाम लेकर कम उम्र की लड़कियों से बात करते हैं, उनके साथ छेड़छाड़ करते हैं और कहते हैं, ‘मैं तुम्हें यह फ़िल्म दूंगा, तुम यह करो.’ यह सब झूठ है; मनोज मिश्रा बहुत ही गंदे काम करते हैं।

 

मोनालिसा ने पुलिस में शिकायत क्यों नहीं की?

जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने पहले पुलिस में शिकायत क्यों नहीं की, तो मोनालिसा ने कहा कि उन्होंने इस बारे में सोचा था, लेकिन उन्हें ऐसा करने से रोक दिया गया. मोनालिसा ने कहा, “मैं ऐसा करने ही वाली थी, लेकिन मेरे परिवार ने मुझे रोक दिया और कहा, ‘अभी कुछ मत करो.’ मेरे परिवार ने मेरा साथ नहीं दिया, मैं वहां क्या कर सकती थी? मेरे परिवार ने मुझे छोड़ दिया. मैं पूरे देश की सरकार से गुज़ारिश करती हूं कि हमारी मदद करे, हमारे पोस्टर सरेआम जलाए जा रहे हैं. हमें सरेआम जान से मारने और काट डालने की धमकियां दी जा रही हैं।

‘सनोज मिश्रा देश में दंगे करवाना चाहते हैं’
मोनालिसा ने यह भी आरोप लगाया कि सनोज मिश्रा उनकी निजी ज़िंदगी में दखल दे रहे हैं, खासकर फरमान से उनकी शादी के बाद. मोनालिसा ने कहा, “सनोज मिश्रा दंगे करवाना चाहते हैं। सनोज मिश्रा सोचते हैं, ‘मैं राजा की तरह बैठकर तमाशा देखूं, उन्हें आपस में लड़ने दूं और मरने दूं.’ सनोज मिश्रा यही चाहते हैं. सनोज मिश्रा पूरे देश में आतंकवाद, लड़ाई-झगड़े और ऐसी ही चीज़ें चाहते हैं।

 

पति फहमान के बारे में किए जा रहे झूठे दावे

 

अपनी बात जारी रखते हुए उन्होंने आगे कहा, “हम दोनों को सरेआम जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। इसके बावजूद, जनता बस हाथ पर हाथ धरे बैठी देख रही है. क्या प्यार करना कोई जुर्म है? और सनोज मिश्रा ठीक यही चाहते हैं. उन्हें लगता है, ‘मोनालिसा मेरे पास क्यों नहीं आई? उसने फरमान से शादी क्यों की?’ सनोज मिश्रा ऐसे ही इंसान हैं.” अपने पति के बारे में किए जा रहे झूठे दावों पर बात करते हुए उन्होंने कहा, “लेकिन यह सनोज मिश्रा, जो कि एक डायरेक्टर हैं, कुछ लोग उनके दबाव में आकर मेरे पति पर झूठे आरोप लगा रहे हैं कि वह एक आतंकवादी है। ऐसा कुछ भी नहीं है. पूरी दुनिया यह बात जानती है।

 

मोनालिसा ने 11 मार्च को फरमान खान से शादी की थी

बता दें कि मोनालिसा ने 11 मार्च को केरल में तिरुवनंतपुरम के अरुमानूर नैनार मंदिर में मंत्री वी. शिवनकुट्टी और सीपीआई (एम) के राज्य सचिव एम.वी. गोविंदन की मौजूदगी में शादी कर ली थी. 2025 के कुंभ मेले के बाद मोनालिसा भोसले काफी वायरल हुईं. उन्होंने निर्देशक सनोज मिश्रा के साथ अपनी पहली फ़िल्म भी साइन की।

  • Related Posts

    ‘गद्दी बाहुबल से मिलती है’, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का दमदार ट्रेलर रिलीज  
    • TN15TN15
    • August 11, 2026

    ‘मिर्जापुर द मूवी’ की लंबे समय से चर्चा…

    Continue reading
    कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार? जिनके गोविंदा संग अफेयर के फैले हैं रूमर्स!
    • TN15TN15
    • August 11, 2026

    काफी समय से गोविंदा अपनी पर्सनल लाइफ को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान संघर्ष समिति की 344वीं किसान पंचायत संपन्न

    • By TN15
    • August 12, 2026
    किसान संघर्ष समिति की 344वीं किसान पंचायत संपन्न

    ‘राहुल गांधी के रूप में जिन्ना..’: बीजेपी MP ने कांग्रेस नेतृत्व पर लगाया बेहद गंभीर आरोप- डूब मरना चाहिए

    • By TN15
    • August 12, 2026
    ‘राहुल गांधी के रूप में जिन्ना..’: बीजेपी MP ने कांग्रेस नेतृत्व पर लगाया बेहद गंभीर आरोप- डूब मरना चाहिए

    लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी

    लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी

    36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी

    36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी

    ‘उत्तर देने को तैयार हूं, विपक्ष…’, अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव

    ‘उत्तर देने को तैयार हूं, विपक्ष…’, अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव

    हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप

    हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप