बिस्तर पर केंचुली छोड़ प्रेमी संग फरार हुई युवती, लोग बताने लगे इच्छाधारी नागिन!

 अंधविश्वास और अंधभक्ति का फायदा लोग समाज में कैसे उठाते हैं। इसका एक उदाहरण यूपी के औरैया में देखने को मिला। दरअसल औरैया में एक युवती ने शादी से बचने के लिए ऐसा ड्रामा रचा कि लोग अचम्भे में पड़ गए। पूरा गांव दहशत में आ गया। यह युवती सांप के केंचुली और कुछ चूड़ियां बिस्तर पर छोड़कर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।  दरअसल 25 साल की रीना की शादी परिजन कहीं और तय कर चुके थे पर लड़की को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। ऐसे में रीना ने घर से भागने से पहले ऐसा प्लान बनाया, जिसने जानकर हर किसी का सिर चकराने लगा।
यह घटना औरैया के फफूंद थाना क्षेत्र की है. जहां रहने वाली रीना का परिजनों ने उसकी मर्जी के बिना ही रिश्ता तय कर दिया था पर रीना इससे खुश नहीं थी और वो ये शादी नहीं करना चाहती थी. जिसके बाद उसने इस शादी से बचने के लिए बेहद फिल्मी कहानी बनाई और इस तरह घटना को अंजाम दिया कि परिजन सन्न रह गए।

 

सांप की केंचुल और चूड़ियां छोड़ हुई गायब

 

रीना रात में ही अपने घर से निकल गई और अपने कमरे में बिस्तर पर करीब 5 फीट लंबे सांप की केंचुल और कुछ चूड़ियां छोड़ी दी ताकि ये लगे कि वो नागिन बन गई है। सुबह जब वो काफी देर तक अपने कमरे से नहीं निकली तो परिजनों को शक हुआ और जब वो कमरे में गए तो उनकी नजर केंचुल पर पड़ी, जिसके बाद हड़कंप मच गया।

इस घटना के बाद गांव वालों ने तरह-तरह की बातें बनानी शुरू कर दीं। किसी ने कहा कि लड़की नागिन बन गई है तो कोई इसे चमत्कार बताने लगा. देखते ही देखते लड़की के घर पर भीड़ जुटने लगी. आसपास के लोग भी ये नजारा देखने को लिए घर पहुंचने लगे। लोगों का लगा कि वो युवती इच्छाधारी नागिन थी जो केंचुली छोड़कर घर से निकल गई है।

 

पुलिस ने जांच की तो खुला मामला

 

कुछ ही घंटों में ये ख़बर आसपास के इलाकों में आग की तरह फैल गई, जिसके बाद आसपास के लोग भी सहम गए। मामला बढ़ते देख एक ग्रामीण ने इस पूरी घटना की सूचना स्थानीय पुलिस थाने में दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो पूरा मामला पलट गया। जांच में सामने आया कि रीना का पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जबकि घरवाले उसकी शादी कहीं और कराना चाहते थे. इसी से बचने के लिए उसने नागिन वाला ड्रामा रच दिया और मौका देखते हुए रात के अंधेरे में प्रेमी के साथ फरार हो गई। हालांकि पुलिस अब तक युवती का बरामद नहीं कर पाई हैं। उसकी तलाश की जा रही है. ग्रामीणों को शक न हो इसलिए उसने ये ड्रामा रचा था।

  • Related Posts

    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकरा उछली कार, 3 की मौत, 2 घायल

    आगरा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    बीकानेर में पत्नी को दुल्हन बनाकर दी अंतिम विदाई

    बीकानेर में पत्नी को दुल्हन बनाकर दी अंतिम विदाई

    चुनाव आयोग ने उठाया बड़ा कदम तो दीपके ने किया सवाल!

    चुनाव आयोग ने उठाया बड़ा कदम तो दीपके ने किया सवाल!

    यूपी राज्यसभा चुनाव के चलते दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ! 

    यूपी राज्यसभा चुनाव के चलते दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ! 

    कोटा मेयर के ओम बिरला की चौखट पर माथा टेकने के मामले में आई सफाई, अनुसईया बोलीं-मैंने ईश्वर को किया प्रणाम

    कोटा मेयर के ओम बिरला की चौखट पर माथा टेकने के मामले में आई सफाई, अनुसईया बोलीं-मैंने ईश्वर को किया प्रणाम

    गणेश विसर्जन में बुझ गए घर के दो चिराग : बीजेपी नेता के दो बेटों की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत 

    गणेश विसर्जन में बुझ गए घर के दो चिराग : बीजेपी नेता के दो बेटों की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत