प. यूपी से यूजीसी के खिलाफ 7 मार्च से पदयात्रा निकालेगा सवर्ण समाज, घेरा जाएगा बीजेपी कार्यालय 

भले ही यूजीसी पर फ़िलहाल सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी हो पर सवर्ण समाज ने आंदोलन को जारी कर रखा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से 7 मार्च को राजपूत समाज पदयात्रा निकाल रहा है। किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह की अगुआई में यह यात्रा निकलेगी। यह यात्रा सहारनपुर मंडल, मेरठ मंडल और अलीगढ़ से निकाली जाएगी।

धौलाना में हुई सवर्ण समाज की पंचायत में ठाकुर पूरन सिंह ने आह्वान किया कि 7 मार्च से यात्रा निकलेगी और गांव गांव होते हुए 19 मार्च को दिल्ली बीजेपी के मुख्य कार्यालय पर पहुंचेगी। जहां बीजेपी कार्यालय का घेराव किया जायगा। ठाकुर पूरन सिंह ने स्पष्ट कर दिया है कि यह यात्रा परिवर्तन यात्रा के रूप में जानी जाएगी। किसान मजदूर के राष्ट्रीय प्रवक्ता ललित राणा से उन्होंने कहा कि अब जेल जाने के लिए तैयार रहना होगा। वह भी उनके साथ रहेंगे। दरअसल यूजीसी एक्ट लगने के बाद सवर्ण समाज के सड़को पर उतरने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है।
दरअसल पूरन सिंह ने गत लोकसभा चुनाव में राजकोट के सांसद पुरुषोत्तम रुपाला के राजपूत राजाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर पूरन सिंह ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में राजपूत पंचायतें की थीं। वह राजपूत पंचायतें ही थी कि बीजेपी ने सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और कैराना सीट खो दी। अब फिर यूजीसी एक्ट के मामले में पूरन सिंह फिर से बीजेपी के खिलाफ सड़कों उतरे हैं।
  • Related Posts

    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकरा उछली कार, 3 की मौत, 2 घायल

    आगरा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    वोटों का हिसाब ..

    वोटों का हिसाब ..

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया