तो आदमी के शरीर में चढ़ाया जा रहा जानवरों का खून?

हैदराबाद से लेकर हरियाणा तक चल रहा गंदे खून का धंधा

चरण सिंह

कहा जाता है कि जब लोग जाति और धर्म की राजनीति में इतने मशगूल हो जाते हैं कि उन्हें कहीं पर कुछ गलत होता नहीं दिखाई देता है। लोगों की इस उदासीनता का फायदा उठाते हुए धंधेबाज लोग कितने गिरकर काम करने लगते हैं इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है। कल्पना कीजिये कि आदमी के शरीर में आदमी नहीं बल्कि जानवरों का खून चढ़ाया जा रहा है तो कैसा लगेगा ? यह किसी फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं बल्कि जमीनी हकीकत है। जानकारी मिल रही है कि जिंदा जानवरों का खून निकालने का धंधा बड़े स्तर पर चल है। आशंका जताई जा रही है कि आदमी के खून में यह खून मिलाकर लोगों को चढ़ाया जा रहा है। यह भी दर्दनाक और शर्मनाक है कि यह खून किसी वधशाला से नहीं बल्कि जिंदा जानवरों से निकाला जा रहा है।

दरअसल हैदराबाद के काचेगुड़ा क्षेत्र में CNK इम्पोर्ट तथा एक्सपोर्ट कंपनी में खून का काला कारोबार चल रहा है। पुलिस ने जब CNK इम्पोर्ट तथा एक्सपोर्ट कंपनी के ऊपर छापा मारा तो वहां का जो नजारा था उसे जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। उस कंपनी में बड़ी मात्रा में संरक्षित खून के कंटेनर रखे हुए थे, जो बाहर भेजे जाने के लिए तैयार थे। इस छापेमारी में मौके से लगभग 1,000 लीटर भेड़ और बकरी का खून बरामद हुआ है।

ऐसा नहीं है कि यह कारोबार बस हैदराबाद में ही चल रहा है। गंदे खून का यह काला धंधा तेलंगाना से लेकर हरियाणा तक फैला हुआ है। जानकारी मिल रही है कि जीवित जानवरों से खून एकत्र कर हरियाणा स्थित एक फर्म को भेजा जा रहा था। देखने की बात यह है कि खून किसी वधशाला से नहीं बल्कि जीवित जानवरों से निकाला जा रहा था। जानकारी के अनुसार हाल के दिनों में पशु शोषण और अवैध बायोमेडिकल सप्लाई चेन का यह सबसे बड़ा मामला है। जांचकर्ताओं ने पाया कि इस खून को हरियाणा की एक फर्म में भेजा जा रहा था।
हालांकि, इस खून का अंतिम उपयोग क्या था, इस पर अभी रहस्य बना हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि इसका उपयोग अवैध क्लीनिकल ट्रायल में किया जा रहा होगा। अनाधिकृत चिकित्सा अनुसंधान में इसे एक सस्ते विकल्प के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।

  • Related Posts

    दिल्ली में अशांति: पुलिस के बर्ताव की तुलना कभी भी विरोध कर रही भीड़ से नहीं की जा सकती
    • TN15TN15
    • August 4, 2026

    भूपिंदर सिंह (मूल अंग्रेजी से हिन्दी अनुवाद: एस…

    Continue reading
    कम बोलना भी एक संस्कार है
    • TN15TN15
    • August 3, 2026

    *कम बोलना भी एक संस्कार है* क्योंकि यह…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एक्ट्रेस त्रिषा पर कमेंट को लेकर भारी बवाल, हिरासत में लिए गए उदयनिधि स्टालिन

    • By TN15
    • August 4, 2026
    एक्ट्रेस त्रिषा पर कमेंट को लेकर भारी बवाल, हिरासत में लिए गए उदयनिधि स्टालिन

    सीटू व अखिल भारतीय किसान सभा गौतम बुद्ध नगर

    • By TN15
    • August 4, 2026
    सीटू व अखिल भारतीय किसान सभा गौतम बुद्ध नगर

    दिल्ली में अशांति: पुलिस के बर्ताव की तुलना कभी भी विरोध कर रही भीड़ से नहीं की जा सकती

    • By TN15
    • August 4, 2026
    दिल्ली में अशांति: पुलिस के बर्ताव की तुलना कभी भी विरोध कर रही भीड़ से नहीं की जा सकती

    RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत

    • By TN15
    • August 3, 2026
    RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत

    यौन शोषण पीड़ित महिला पहलवानों को न्याय दिलाने जेन- ज़ी पीढ़ी आगे आए!

    • By TN15
    • August 3, 2026
    यौन शोषण पीड़ित महिला पहलवानों को न्याय दिलाने जेन- ज़ी पीढ़ी आगे आए!

    अब CM थलपति विजय सरकार ने संभाला मोर्चा, थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने का विरोध, सुप्रीम कोर्ट से झटका

    • By TN15
    • August 3, 2026
    अब CM थलपति विजय सरकार ने संभाला मोर्चा, थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने का विरोध, सुप्रीम कोर्ट से झटका