अखलाक मॉव लीचिंग केस में सुनवाई के दौरान आरोपियों व सत्ता पक्ष की जुगलबंदी देखने को मिली : कामरेड वृंदा करात

ग्रेटर नोएडा । अखलाक मॉव लीचिंग हत्याकांड में आज अपर जिला न्यायालय में सुनवाई थी पिछली तारीख पर सरकार द्वारा कैस वापस लिए जाने की अर्जी को खारिज करते हुए न्यायालय ने आज पीड़ित पक्ष को गवाही हेतु बुलाया था निर्धारित समय पर अखलाक की पत्नी व पुत्र न्यायालय में उपस्थित हुए पीड़ित पक्ष के साथ भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी की राष्ट्रीय नेता पूर्व सांसद कामरेड वृंदा करात मौजूद रही।
न्यायालय में सुनवाई के दौरान सरकारी वकील ने न्यायालय को बताया कि कैस को वापस लिए जाने की अर्जी खारिज करने के विरोध में सरकार ने हाई कोर्ट में अपील किया है साथ ही आरोपितों के वकील द्वारा कोर्ट बदले जाने का आवेदन लंबित होने के चलते सुनवाई को बंद रखने का अनुरोध किया, सरकारी वकील और आरोपियों के वकील को सुनने के बाद न्यायालय ने सुनवाई की अगली तारीख 23 जनवरी तक कारवाई स्थगित कर दी।
सुनवाई के दौरान न्यायालय में उपस्थित रही माकपा की राष्ट्रीय नेत्री कामरेड वृंदा करात ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार को पीड़ित पक्ष के साथ खड़ा होना चाहिए था वही आज सुनवाई के दौरान सत्ता पक्ष और आरोपियों के बीच जुगलबंदी साफ दिखाई दी उन्होंने कहा कि यह न्याय का मजाक है।
सुनवाई के दौरान कामरेड वृंदा करात के साथ सीपीआई(एम) जिला सचिव कामरेड रामसागर, सीटू जिला महासचिव रामस्वारथ, जिला सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा, जिला कमेटी सदस्य सुखलाल, अरुण कुमार पटेल, लॉयर्स यूनियन के नेता एडवोकेट अरुण प्रताप सिंह, अखलाक के वकील मोहम्मद यूसुफ सैफी व अदवी नकवी सहित कई माकपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के…

    Continue reading
    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच के कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश