आखिर धरे ही गए सहारा इंडिया के उप प्रबंध निदेशक ओपी श्रीवास्तव, ED ने किया गिरफ्तार 

नई दिल्ली/कोलकाता। सहारा ग्रुप में सुब्रत राय के बाद दूसरे नंबर पर आने वाले सहारा इंडिया के उप प्रबंध निदेशक ओपी श्रीवास्तव आखिर धरे ही गए। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 1.74 लाख करोड़ रुपये के कथित धोखाधड़ी मामले में उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। ईडी का आरोप है कि सहारा समूह ने विभिन्न योजनाओं का लालच देकर निवेशकों से भारी भरकम रकम जुटाई, लेकिन उन्हें पैसा वापस नहीं किया गया।

ओपी श्रीवास्तव को लंबी पूछताछ के बाद गुरुवार को गिरफ्तार किया गया है और उसी रात को उन्हें बैंकशाल कोर्ट में पेश किया गया। शुक्रवार को उन्हें ईडी की विशेष अदालत में दोबारा पेश किया जाएगा। जानकारी मिल रही है कि श्रीवास्तव से पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो उनको गिरफ्तार कर लिया गया। ओपी श्रीवास्तव लंबे समय से बाबा रामदेव के साथ देखे जा रहे थे। यह माना जा रहा था कि ओपी श्रीवास्तव ने सहारा का पैसा बाबा रामदेव की पतंजलि में लगा दिया है।
दिलचस्प बात यह है कि जिन ओपी श्रीवास्तव को सहारा ग्रुप को आगे बढ़ाने में ध्यान देना चाहिए था वह ओपी श्रीवास्तव सहारा का व्कु वजूद ही खत्म करने में लग गए। पिछले दिनों चर्चा चला थी कि ओपी श्रीवास्तव के निजी सचिव और सहारा इंडिया के अधिशासी निदेशक एस.बी. सिंह ने ‘ने राष्ट्रीय सहारा’ अख़बार (लखनऊ संस्करण) को खरीदने की पेशकश कर दी थी। स्वभाविक है कि ओपी श्रीवास्तव ही राष्ट्रीय सहारा को खरीद रहा होगा।

  • Related Posts

    पश्चिम बंगाल: सत्ता जाने के बाद ये क्या! बेड के नीचे छिपे TMC नेता को पुलिस ने दबोचा, Video वायरल

    पश्चिम बंगाल की राजनीति में हर रोज नया…

    Continue reading
    उद्योगपति के घर बदमाशों का धावा, परिवार को बंधक बनाकर ज्वेलरी और कैश की लूट

    उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के देहात थाना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों को सरकारी विज्ञापनों में उचित हिस्सेदारी देने की मांग

    • By TN15
    • June 6, 2026
    छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों को सरकारी विज्ञापनों में उचित हिस्सेदारी देने की मांग

    कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर प्रोटेस्ट पर संजय राउत का पोस्ट, ‘जिन्हें हम देश का भविष्य…’

    • By TN15
    • June 6, 2026
    कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर प्रोटेस्ट पर संजय राउत का पोस्ट, ‘जिन्हें हम देश का भविष्य…’

    कानपुर ब्लाइंड मर्डर केस में 15 साला पुराना दोस्त निकला हत्यारा, बुर्का पहनकर रची थी साजिश

    • By TN15
    • June 6, 2026
    कानपुर ब्लाइंड मर्डर केस में 15 साला पुराना दोस्त निकला हत्यारा, बुर्का पहनकर रची थी साजिश

    Khan Sir Surrender: खान सर से जुड़ी बड़ी खबर, गोलीकांड मामले में कोर्ट में किया सरेंडर

    • By TN15
    • June 6, 2026
    Khan Sir Surrender: खान सर से जुड़ी बड़ी खबर, गोलीकांड मामले में कोर्ट में किया सरेंडर

    जंतर-मंतर पर बवाल: कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन पर छिड़का ‘हिट’ स्प्रे

    • By TN15
    • June 6, 2026
    जंतर-मंतर पर बवाल: कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन पर छिड़का ‘हिट’ स्प्रे

    क्या हम नीट और ऐसी प्रवेश परीक्षाओं को समाप्त कर सकते हैं?

    • By TN15
    • June 6, 2026
    क्या हम नीट और ऐसी प्रवेश परीक्षाओं को समाप्त कर सकते हैं?