पॉकेट 7 में दो माह से आधी स्ट्रीट एवं पार्क की लाइट खराब

देव मणि शुक्ल

नोएडा ईडब्ल्यूएस पॉकेट 7 में लगभग दो माह से लगभग आधे भाग में पार्क एवं स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हैं। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे ने बताया कि बृहस्पतिवार को विद्युत यांत्रिकी के जीएम आर पी सिंह को इस समस्या से अवगत कराया उन्होंने इस समस्या के तुरंत समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। मौके पर जेई रमेश पंवार ने समस्या को देखा और कर्मचारियों को लाइट ठीक करने के लिए लगाया। राघवेंद्र दुबे ने बताया कि अधिकारियों से बार बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ जिससे आधा पॉकेट अंधेरे में डूबा रहता है। जिम पार्क की हाई मास्ट लाइट खराब हो गई थी जिसमें जो लाइट पिछले आठ महीने पहले रिपेयर के लिए गई थी वह आज तक नहीं आई उसमें सिर्फ दो लाइट ही जल रही है। प्राधिकरण के कई विभाग आला अधिकारियों की उदासीनता के कारण लगभग निष्क्रिय अवस्था में हैं। कई कई बार शिकायत के बाद भी कार्रवाई में लापरवाही बरती जा रही है। अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया कि दो तीन दिन में समस्या का समाधान हो जाएगा। इस अवसर पर उपाध्यक्ष रवि राघव, गोरे लाल, कोषाध्यक्ष सुशील पाल, सुभाष शर्मा, विकास कुमार , रमेश शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    नोएडा। सेक्टर 8, 9, 10, 5 नोएडा की झुग्गी…

    Continue reading
    त्योहारों के मौसम में जनजीवन और व्यापार की रक्षा के लिए प्रदर्शन दिसंबर तक स्थगित करने की अपील

    सुरेन्द्र कुमार गुप्ता ने राहुल गांधी एवं अभिजीत…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    क्या सरकार को भी बर्खास्त कर सकते हैं CJI सूर्यकांत!

    क्या सरकार को भी बर्खास्त कर सकते हैं CJI सूर्यकांत!

    त्योहारों के मौसम में जनजीवन और व्यापार की रक्षा के लिए प्रदर्शन दिसंबर तक स्थगित करने की अपील

    त्योहारों के मौसम में जनजीवन और व्यापार की रक्षा के लिए प्रदर्शन दिसंबर तक स्थगित करने की अपील

    उत्तर प्रदेश में ‘ज्ञानेश हटाओ, एस आई आर रद्द करो’ आंदोलन का ऐलान

    उत्तर प्रदेश में ‘ज्ञानेश हटाओ, एस आई आर रद्द करो’ आंदोलन का ऐलान