एक गौरवपूर्ण पड़ाव हल्दीराम स्किल एकेडमी में

देव मणि शुक्ल

नोएडा । हल्दीराम स्किल अकादमी का दीक्षांत समारोह 2025, मल्टी कुज़ीन, फैशन टेक्नोलॉजी और ब्यूटी एंड वेलनेस के विद्यार्थियों के लिए ज्ञानश्री स्किल कैंपस में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने वाले मुख्य अतिथि अमोद कांत (पूर्व IPS अधिकारी, संस्थापक निदेशक – प्रयास JAC), मनोज सिन्हा (अतिरिक्त निदेशक – प्रयास कार्यकारी समिति सदस्य ,सुश्री प्रीति अग्रवाल (निदेशक हैल्दीराम), प्रदीप श्रीवास्तव (सेवानिवृत्त DGP, चंडीगढ़), सुश्री रीता कपूर (निदेशक – हैल्दीराम एजुकेशनल सोसाइटी एवं CSR),सुश्री प्रियंका भाटकोटी (प्रधानाचार्य – ज्ञान श्री स्कूल),मेकअप आर्टिस्ट – सुश्री निकिता कौर, सुश्री जैस्मिन टूटेजा, , सहयोगी NGO, साझेदार नियोक्ता और विद्यार्थियों के परिजन।

 

 

समारोह का शुभारंभ स्वागत भाषण और सम्मान से हुआ । जिसके बाद परंपरागत दीप प्रज्वलन किया गया और भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया गया।

विद्यार्थियों को उनके प्रमाणपत्र प्रदान किए गए – यह उनके परिश्रम और सीख का सम्मान था ।जिससे उनके शौक को एक पेशेवर कौशल का रूप मिला।
यह दिन रहा गौरव और संभावनाओं, उल्लास और उपलब्धियों का – मल्टी कुज़ीन कुक, फैशन टेक्नोलॉजी और ब्यूटी & वेलनेस के छात्रों के लिए।

सुश्री रीता कपूर ने श्रोताओं के साथ HSA की यात्रा साझा की। उन्होंने छात्रों को प्रेरित किया कि वे अपने सपनों को दृढ़ संकल्प के साथ पूरा करें, कौशल का सार्थक उपयोग करें और समाज में बदलाव लाने वाले बनें।

अकादमी की शुरुआत अप्रैल 2023 में हुई थी। अब तक 462 छात्रों ने अपने कोर्स पूरे किए हैं और 100% जॉब प्लेसमेंट विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में प्राप्त किए हैं।

मुख्य अतिथि ने छात्रों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी और अपने अनुभवों से उन्हें प्रेरित किया बड़े सपने देखने, दृढ़ निश्चय बनाए रखने और कौशल के माध्यम से समाज में प्रभाव डालने के लिए।

प्रदीप श्रीवास्तव ने कौशल प्रशिक्षण के महत्व पर जोर दिया और अपने अनुभवजन्य प्रसंगों से विद्यार्थियों को ईमानदारी और मूल्यों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।

सुश्री प्रीति अग्रवाल ने छात्रों को इस उपलब्धि पर बधाई दी और उन्हें आत्मविश्वास, साहस और मूल्यों के साथ आगे बढ़ने को कहा।भविष्य आपका है इसे आप ही रचेंगे!

अंत में छात्रों ने आभार प्रदर्शन किया पूर्ण गरिमा और कृतज्ञता के साथ।
उन्होंने आयोजकों, मार्गदर्शकों, गणमान्य अतिथियों, अपने शिक्षकों और परिवार का धन्यवाद दिया,जो उनके पथप्रदर्शक बने।यह रहा सीख, विनम्रता और उपलब्धि का सच्चा प्रतिबिंब।

  • Related Posts

    गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई पर निर्णायक कार्रवाई करे सरकार : सीटू
    • TN15TN15
    • October 17, 2026

    अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस पर गंगेश्वर दत्त शर्मा…

    Continue reading
    CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

    CJP Tiranga March Live Updates: दिल्ली में तिरंगा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में युवाओं पर पुलिस दमन के खिलाफ आक्रोश 23 अक्टूबर को देशभर की सड़कों पर दिखेगा

    • By TN15
    • October 17, 2026
    दिल्ली में युवाओं पर पुलिस दमन के खिलाफ आक्रोश 23 अक्टूबर को देशभर की सड़कों पर दिखेगा

    रिजीम चेंज का नारा तो जनता का अधिकार है, प्रशांत भूषण ने कौन सा अपराध कर दिया ?

    • By TN15
    • October 17, 2026
    रिजीम चेंज का नारा तो जनता का अधिकार है, प्रशांत भूषण ने कौन सा अपराध कर दिया ?

    ‘PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा’, विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह

    • By TN15
    • October 17, 2026
    ‘PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा’, विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह

    अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया!

    • By TN15
    • October 17, 2026
    अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया!

    कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

    • By TN15
    • October 17, 2026
    कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

    यूपी मिशन की तैयारी में जुटी BJP!

    • By TN15
    • October 17, 2026
    यूपी मिशन की तैयारी में जुटी BJP!