विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने गांव ढाकवाला गुजरान और लालूपुरा में यमुना तटबंधों का किया दौरा

दो साल पहले उठाए गए कदमों का अब मिल रहा फायदा, फिलहाल तटबंध सुरक्षित

करनाल, (विसु)। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने बुधवार को ढाकवाला गुजरान और लालूपुरा गांव में यमुना तटबंधों का दौरा किया। भारी बारिश और बांधों से छोड़े गए पानी के कारण उत्पन्न हालात का जायजा लिया। उन्होंने स्थिति को नियंत्रण में बताया। साथ ही अधिकारियों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने और मशीनरी व लेबर को तैयार रखने के निर्देश दिए। जिन स्थानों पर थोड़ा बहुत कटाव हुआ है वहां के लिए बारिश सीजन खत्म होने के बाद भविष्य के लिए योजना बनाने और इस बारे में ग्रामीणों से भी सुझाव लेने के निर्देश दिए। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि इस बार पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, उत्तराखंड और दिल्ली में पिछले सालों के मुकाबले अधिक बारिश हुई है। कई स्थानों पर जलभराव के कारण स्थिति गंभीर है। पहाड़ों पर बारिश के कारण बांध पानी से लबालब हो गए हैं और उनसे पानी छोडऩे के कारण नदियों में भी जलस्तर में इजाफा हुआ है। लेकिन अभी स्थिति नियंत्रण में है। विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि कुछ स्थानों पर यमुना के तेज बहाव के कारण कटाव जरूर हुआ है लेकिन तटबंध सुरक्षित हैं। पिछले दो सालों में बाढ़ सुरक्षा के लिए उठाए गए कदमों का फायदा हुआ है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों बाढ़ बचाव के लिए किए गए कार्य संतोषजनक हैं। जहां स्टड लगे थे वहां इस बार बचाव हुआ है। उन्होंने प्रशासन व संबंधित विभाग के अधिकारियों को पूरी तरह चौकस रहने और मशीनरी व लेबर को तैयार रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को यह निर्देश भी दिए हैं कि अगले साल के लिए भी बारिश का सीजन खत्म होने के बाद बाढ़ से बचाव की योजना तैयार की जाए और इसके लिए ग्रामीणों से भी सुझाव लिए जाएं। उनका मानना है कि ग्रामीणों की तरफ से आए सुझाव कारगर साबित होते हैं। एक सवाल के जवाब में विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा पंजाब व जम्मू कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के लिए आर्थिक मदद की जो घोषणा की गई है उसकी वे सराहना करते हैं। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग और मौसम परिवर्तन के असर के कारण कहीं बादल फट रहे हैं, कहीं सूखा पड़ रहा है तो कहीं बारिश अधिक हो रही है। ये सब भविष्य की चुनौतियां हैं। ऐसी चुनौतियों को पार पाने के लिए हमें सीमाओं में नहीं बंधना चाहिए। प्राकृतिक आपदाओं का मिलकर सामना करना है। विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी यही सोच है कि समाज और राष्ट्र के हित सर्वोपरि होने चाहिए। राजनीति से ऊपर उठकर इन बातों की चिंता करनी है। नदियों को जोडऩे संबंधी एक प्रश्न पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आज के हालात को देखते हुए लगता है कि यह बहुत पहले हो जाना चाहिए था। 1950-60 के दशक में इस प्रकार की योजनाएं बनी पर उन पर अमल नहीं किया जा सका। नदियों की सफाई जैसे विषयों को सरकार आगे बढ़ा रही है। नदियों को जोडऩे का मामला उच्च स्तर का है। जलभराव के कारण किसानों को हुए नुकसान संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पहले ही इस बारे में जायजा लेने की बात कह चुके हैं। इस मौके पर एसडीएम अनुभव मेहता, घरौंडा के राजेश सोनी, सिंचाई विभाग के एक्सईएन मनोज कुमार, एसडीओ करनैल सिंह, बीडीपीओ मोनिका व सोमवीर खटकड़, डीएमपी मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    ऋषी तिवारी नई दिल्ली। दिल्ली में आज जंतर-मंतर…

    Continue reading
    जंतर-मंतर पर थाली-चम्मच लेकर पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    ऋषी तिवारी नई दिल्ली। दिल्ली के ऐतिहासिक जंतर-मंतर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाराष्ट्र के परभणी हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत, मंदिर के मलबे में अभी भी कई फंसे, रेस्क्यू जारी!

    • By TN15
    • June 20, 2026
    महाराष्ट्र के परभणी हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत, मंदिर के मलबे में अभी भी कई फंसे, रेस्क्यू जारी!

    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश

    • By TN15
    • June 20, 2026
    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश

    जम्मू-कश्मीर में PM स्वास्थ्य योजना में बड़ा घोटाला, 103 सर्जरी पाई गईं संदिग्ध!

    • By TN15
    • June 20, 2026
    जम्मू-कश्मीर में PM स्वास्थ्य योजना में बड़ा घोटाला, 103 सर्जरी पाई गईं संदिग्ध!

    हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

    • By TN15
    • June 20, 2026
    हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग

    • By TN15
    • June 20, 2026
    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग

    International Yoga Day : क्या इस्लामिक देशों के स्कूल-कॉलेज में होते हैं योगा टीचर, उनको कितनी मिलती है सैलरी?

    • By TN15
    • June 20, 2026
    International Yoga Day : क्या इस्लामिक देशों के स्कूल-कॉलेज में होते हैं योगा टीचर, उनको कितनी मिलती है सैलरी?