गणेश चौथ महोत्सव समिति द्वारा गणपति की स्थापना की गई

अनुज कुमार शर्मा ब्यूरो

नजीबाबाद l बुधवार को गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर श्री सिद्धिविनायक मंदिर में आज भगवान गणपति की भव्य मूर्ति की स्थापना गणेश चौथ महोत्सव समिति नजीबाबाद द्वारा की गई l
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम शैलेंद्र , CO नीतीश कुमार, तथा विशिष्ट अतिथि SO राहुल कुमार तथा समिति के संरक्षक चौधरी कुलबीर सिंह, विवेक अग्रवाल, राकेश गोयल अध्यक्ष राजीव अग्रवाल राजू, तथा समिति के समस्त सदस्यों को पंडित जितेंद्र डबराल और पंडित संजय डबराल ने पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना कराकर भव्य मूर्ति की स्थापना की l
इस अवसर पर पंडित जितेंद्र डबराल ने कहा कि भगवान गणपति समस्त देवी देवताओं में प्रथम पूज्य हैं और अति शीघ्र प्रसन्न होने वाले देवता हैं l
जो भक्त इन्हें सच्चे मन से स्मरण करता है उस भक्त के समस्त कष्ट भगवान गणपति स्वयं हर लेते हैं l
समिति के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल राजू ने बताया कि आज से 10 दिवसीय गणपति उत्सव का आरंभ हो गया है l सिद्धिविनायक मंदिर में प्रतिदिन सुबह प्रातः 8:00 बजे और शाम 7:00 बजे भव्य आरती का आयोजन किया जाएगा l
साथ ही 10 दिन की पूजा अर्चना के पश्चात 6 सितंबर को भव्य शोभायात्रा में भगवान गणपति को विराजमान कर उन्हें विसर्जन के लिए ले जाया जाएगा। आज प्रथम दिन भगवान गणपति की स्थापना होते ही उपस्थित जन समूह ने गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के आवाहन के साथ पूरा वातावरण मंगलमय हो गया l
एसडीएम, CO, SO, महोदय को मंदिर समिति की ओर से प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया l
इस अवसर पर चौधरी कुलबीर सिंह राकेश गोयल, विवेक अग्रवाल, राजीव अग्रवाल राजू, रविंद्र चौहान, विनय कौशिक, आलोक अग्रवाल, डॉ राजीव अरोड़ा, डॉ एसके जोहार, नवनीत वर्मा, राहुल वर्मा, राजेश तगरा ,, शैलेंद्र चौधरी एडवोकेट, मोनू चौधरी, शक्ति सिंह, राजन टंडन गोल्डी, पूर्व अध्यक्ष दिनेश चंद्र वर्मा नांगल वाले सहित नगर के अनेक गणमान्य व्यक्तित्व उपस्थित रहे l

  • Related Posts

    आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

    उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने…

    Continue reading
    ब्राह्मण मंच से अखिलेश यादव को याद आया विकास दुबे! कहा – गाड़ी पलटने से सरकार बच गई
    • TN15TN15
    • August 5, 2026

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित ब्राह्मण…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत’, राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक

    • By TN15
    • August 10, 2026
    ‘झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत’, राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक

    जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप

    • By TN15
    • August 10, 2026
    जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप

    अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…

    • By TN15
    • August 10, 2026
    अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…

    गारंटीड कीमतें, फसल बीमा और ज़्यादा बारिश के लिए मुआवज़ा दें सरकार

    • By TN15
    • August 10, 2026
    गारंटीड कीमतें, फसल बीमा और ज़्यादा बारिश के लिए मुआवज़ा दें सरकार

    एसकेएम ने धरने के बाद एसडीएम सिरमौर को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    • By TN15
    • August 10, 2026
    एसकेएम ने धरने के बाद एसडीएम सिरमौर को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    भरत तिवारी केस में बड़ा एक्शन, 11 आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    • By TN15
    • August 10, 2026
    भरत तिवारी केस में बड़ा एक्शन, 11 आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश