आज 15 अगस्त 2025 को जय विहार फेस-2, ए ब्लॉक में प्रकृति सेवा फाउंडेशन द्वारा 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10:00 बजे ध्वजारोहण के साथ हुआ, जिसमें स्थानीय नागरिकों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। ध्वजारोहण के बाद कॉलोनी के मेधावी बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें देशभक्ति गीत, नृत्य और कविताएं शामिल थीं, जिसने सभी उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया।

‘रक्तदान शिविर – 25 लोगों का अमूल्य योगदान
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सुबह से ही रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 25 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। प्रकृति सेवा फाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष दिनेश कुमार कुशवाहा ने इस अवसर पर अपना 48वां रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर की विशेष बात यह रही कि हमारे स्वर्गीय मित्र विजय शर्मा जी के परिवार से एक ही परिवार के तीन सदस्यों—पत्नी श्रीमती वीणा शर्मा, पुत्र सुमित सौरभ और पुत्रवधू रेखा सौरभ—ने रक्तदान कर प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।
विशिष्ट अतिथियों का सम्मान
कार्यक्रम में नजफगढ़ की विधायक श्रीमती नीलम कृष्ण फलमान जी का भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
राष्ट्रीय ग्रामीण योजना के अध्यक्ष अमरनाथ भक्त जी ने सभी विशिष्ट अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
सभी रक्तदाताओं को बाल रामलीला उत्सव समिति द्वारका की अध्यक्षा श्रीमती प्रीतिमा खंडेलवाल, श्री राजकुमार खंडेलवाल और उपाध्यक्ष श्री सतीश कुमार राणा द्वारा पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया।
सामाजिक कार्यों में विशेष योगदान के लिए श्री उदयभान पटेल, श्रीमती अनुराधा सिन्हा, महंत प्रसाद जी, वीरेंद्र गुप्ता, सनी गुप्ता और मुकेश झा को विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम संचालन और टीम का योगदान
कार्यक्रम के सोशल मीडिया संचालन का दायित्व अक्षित मौर्य ने सफलतापूर्वक निभाया।
संपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रकृति सेवा फाउंडेशन की कार्यकारिणी टीम—
अध्यक्ष: दिनेश कुमार कुशवाहा
महासचिव: गुलशन कुमार
कोषाध्यक्ष: विनोद गोला
उपाध्यक्ष: दशरथ गोला
सचिव: जितेंद्र गुप्ता
सांस्कृतिक सचिव: संतोष जायसवाल
सूचना सचिव: प्रेम सिंह कुंदरा
सोशल मीडिया प्रभारी: दिलीप कुमार
सक्रिय सदस्य: राकेश कुमार, पारसनाथ साह, प्रेम नारायण सिंह, अनुराधा सिन्हा, सागर सुमन, राकेश कुमार जांगड़ा आदि
का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
भंडारा और सहभागिता
कार्यक्रम के उपरांत सभी आगंतुकों के लिए भंडारे की विशेष व्यवस्था की गई।
लगभग 500 लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की भव्यता और सफलता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
79वां स्वतंत्रता दिवस का यह आयोजन न केवल देशभक्ति की भावना को प्रबल करता है, बल्कि समाज में रक्तदान, पौधारोपण और सामाजिक एकता के संदेश को भी सशक्त रूप से स्थापित करता है।
प्रकृति सेवा फाउंडेशन






