किरतपुर । श्री कृष्णा क्लासेस में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव उत्साह पूर्वक मनाया गया। छोटे छोटे बच्चों ने राधा कृष्ण का रूप भर सबका मन मोह लिया।
शनिवार को श्री कृष्णा क्लासेस में आयोजित भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर प्रबंधिका हनी गुप्ता ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जन्म राक्षसों का नाश करने और धर्म की स्थापना के लिए हुआ था उन्होंने महा भारत का युद्ध करा कर धर्म की स्थापना की थी।
कार्यक्रम में छोटे छोटे बच्चों ने गेम और डांस प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें मैतवी और शमून को प्रथम पुरस्कार दिया गया। राधा कृष्ण बने बच्चो ने सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में अभिभावक लीना अग्रवाल ने कहा कि यहां शिक्षा के साथ नैतिक शिक्षा का पाठ पढ़ाया जाता है। भगवान बाल कृष्ण की आरती और भोग के पश्चात कार्यक्रम के अंत किया गया । कार्यक्रम में उत्सव, अपूर्व, तेजस, सारा, मारिया, हियांश, रौनक, जीविका, काव्या, समून और रित्यांश आदि ने भाग लिया।








