सेक्टर 82 पाकेट 7 में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

देव मणि शुक्ल

नोएडा आरडब्ल्यूए द्वारा ईडब्ल्यूएस पॉकेट 7 सेक्टर 82 में स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे ने झंडारोहण किया और सभी ने राष्ट्रगान गाया। इसके बाद पूरे पॉकेट में प्रभात फेरी निकाली गई और डीजे पर बज रहे देश भक्ति के गानों पर पॉकेट वासी जमकर थिरके। विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों की साइकिल रेस एवं दौड़ आयोजित की गई एवं प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय नंबर पर आने वाले विजेताओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र दिए गए। इसके बाद बच्चों द्वारा देश भक्ति के गीतों पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया। गायन एवं नृत्य में अलग अलग आयु वर्ग के बच्चों ने शमा बांध दिया। विजेताओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र दिए गए।

इस अवसर पर बोलते हुए आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे ने कहा कि देश के महान सपूतों ने स्वतंत्रता की बलि वेदी पर अपने प्राणों का उत्सर्ग कर दिया। परतंत्रता की बेड़ियों में जकड़े देश को स्वतंत्रता दिलाने के लिए वीर शहीदों ने ना जाने कितने जुल्मों को सहन किया। ब्रिटिश हुकूमत ने हम पर 200 वर्ष राज किया और देश को लूटने का काम किया। हम सब आज के दिन अपने अमर शहीदों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। देश को उन्नति के पथ पर ले जाने का सभी संकल्प करें और प्रण लें कि देश की एकता अखंडता को कभी आंच नहीं आने देंगे। इस अवसर पर महासचिव बंटी सिंह, उपाध्यक्ष रवि राघव, कोषाध्यक्ष सुशील पाल, पप्पू सिंह, रमेश शर्मा, गोरे लाल, उत्तम चंद्रा, दीपक तिवारी, विकास कुमार,धीरज कन्याल, संजय पांडे, राजवीर सिंह,सुभाष शर्मा, राजेश पाठक, राकेश कुमार, अंगद तोमर, अजय सिंह, शिव वृत्त तिवारी, रमेश वर्मा,अनिल शर्मा,देव मणि शुक्ल, रवींद्र महतो,विष्णु शर्मा, नवल मिश्रा, मनीष पांडे,किशोर कपूर,रमेश गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता,अनूप शर्मा, दयानंद पांडे, मनोज झा,नागेश सिंह, प्रवीण शुक्ला, अनूप सिंह, गुड्डू चौधरी,अजय परिहार, सेंसर पाल,दीपक मेहरा,कपिल मुनि पांडे, मनोज सिंह, संगम मिश्रा,नवीन पंत ,पुरुषोत्तम,सर्वेश तिवारी,रक्षपाल चौहान,जितेंद्र सतपति ,उपेंद्र ठाकुर, राजेश सिंह,बिजेंद्र सिंह, अजीत मिश्रा, लाल बाबू ,अमित शर्मा, सतेंद्र सिंह, अशोक यादव, ललित शर्मा, सुखदेव राणा, राम भरोसे झा, अंजनी, संजीव सक्सेना, पदम सिंह, हंसमणी शुक्ला, बच्चे लाल, विजय सक्सेना, मनोज सिंह,प्रकाश जोशी, घनश्याम जोशी, मिथलेश राय,प्रदीप प्रसाद, पंकज,संदीप, लोकेंद्र, हनुमान कुमार, हरि सिंह,विजय कुमार, कोमल यादव, राहुल, अवनीश तिवारी, के के झा, ललित फुलारा, राम सिंह, जी डी शर्मा,पान सिंह,दीपक, मनोज सिंह,रश्मि राघव, ललिता तोमर, विभा शुक्ला, लक्ष्मी पाल, रीता मिश्रा, प्रिया सिंह, भावना पांडे, सीमा सिंह,वंदना पाठक,कंचन झा, निशिता कल्याण, रोजी,सीमा शुक्ला,रेणु सचान,ममता उपाध्याय,सुधा राजपूत, सोमेंद्र मलकानी ,बी आर रतूड़ी सहित भारी संख्या में पॉकेट वासी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    गिझौड़ में नोएडा प्राधिकरण की भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप, ध्वस्तीकरण की मांग
    • TN15TN15
    • October 19, 2026

    नोएडा। सेक्टर-53 के अंतर्गत ग्राम गिझौड़ में नोएडा…

    Continue reading
    गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई पर निर्णायक कार्रवाई करे सरकार : सीटू
    • TN15TN15
    • October 17, 2026

    अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस पर गंगेश्वर दत्त शर्मा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मणिपुर हिंसा के दौरान जबरदस्त बवाल, 4 की मौत के बाद मुख्यमंत्री आवास पर ले गए शव!

    • By TN15
    • October 19, 2026
    मणिपुर हिंसा के दौरान जबरदस्त बवाल, 4 की मौत के बाद मुख्यमंत्री आवास पर ले गए शव!

    भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा! 

    • By TN15
    • October 19, 2026
    भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा! 

     चंबल नदी पर बनेगा हैंगिग ब्रिज, जलीय जीवों की सुरक्षा के लिए नदी के अंदर नहीं बनेंगे पिलर!

    • By TN15
    • October 19, 2026
     चंबल नदी पर बनेगा हैंगिग ब्रिज, जलीय जीवों की सुरक्षा के लिए नदी के अंदर नहीं बनेंगे पिलर!

    मूसलाधार बारिश में कैसे जलेगा रावण ? 17 घंटे के भीतर 13 राज्यों में भारी बारिश!

    • By TN15
    • October 19, 2026
    मूसलाधार बारिश में कैसे जलेगा रावण ? 17 घंटे के भीतर 13 राज्यों में भारी बारिश!

    तेजप्रताप यादव के घर पूजा में सारी लालू फैमिली, सिर्फ तेजस्वी यादव नहीं आए!

    • By TN15
    • October 19, 2026
    तेजप्रताप यादव के घर पूजा में सारी लालू फैमिली, सिर्फ तेजस्वी यादव नहीं आए!

    Opinion: दवाएं सस्ती करना काफी नहीं, भारत में गैर जरूरी दवाएं लिखने, ज्यादा जांच कराने की आदत

    • By TN15
    • October 19, 2026
    Opinion: दवाएं सस्ती करना काफी नहीं, भारत में गैर जरूरी दवाएं लिखने, ज्यादा जांच कराने की आदत