देव मणि शुक्ल
नोएडा सेक्टर 82 पाकेट 7 जनता फ्लैट में विधायक पंकज सिंह के सौजन्य से जरुरतमंद लोगो के लिए पॉकेट 7 जनता फ्लैट के मेन गेट के पास हट पर कैंप लगाया गया ।जिसमे संबंधित विभाग के अधिकारी और मंडल के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहें।
इस कैम्प में निम्न प्रकार के कार्ड बनाये गये । आयुष्मान कार्ड, विधवा पेंशन कार्ड
, विकलांग पेंशन कार्ड , रासन कार्ड, वृद्धा पेंशन कार्ड बनाए गये। यह कैम्प भाजपा शहीद भगत सिंह मंडल एवं आर डब्ल्यू ए के द्वारा आयोजित किया गया था। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष गौतम शर्मा, विनय त्रिवेदी, गोरे लाल, सुशील कुमार पाल, रवि राघव, सेंसर पाल, शुभाष शर्मा, दीपक तिवारी, विकास कुमार आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।







